मप्र में कोरोना के 22 हजार एक्टिव मरीज

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल 25 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है, वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 22 हजार 198 हो गई है। बीते 24 घंटों में 2227 मरीज बढ़े तो 2743 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं अब तक 2743 मरीजों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में कुल मरीजों की संख्या एक लाख 17 हजार 588 हो गई है। बीते 24 घंटों में 2227 मरीज बढ़े हैं। इंदौर में बीते 24 घंटों में 436 नए मरीज सामने आने से कुल मरीजों की संख्या 21 हजार 684 हो गई है। भोपाल में 277 मरीज बढ़े हैं और कुल मरीज 16187 हो गए हैं। इसी तरह ग्वालियर में 152 और जबलपुर में 212 मरीज बढ़े हैं।

राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 22 हजार 198 हो गई है। बीते 24 में जहां 2227 मरीज बढ़े हैं, तो वहीं 2743 मरीज स्वस्थ हुए, अब तक 93 हजार 238 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बीमारी से बीते 24 घंटों में 30 मौतें हुई हैं अब तक कुल 2152 मरीजों की मौत हो चुकी है।

–आईएएनएस

एसएनपी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022