Madhya Pradesh: कोरोना मरीजों की संख्या में 1324 की बढ़ोतरी

Follow न्यूज्ड On  

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी का दौर जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में 1324 नए मरीज सामने आए हैं, वहीं इसी अवधि में 1556 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़ कर दो लाख 11 698 हो गई है। बीते 24 घंटों में 1324 मरीज बढ़े हैं।

इंदौर में 526 मरीजों की संख्या बढ़ी है और यहां कुल मरीजों की संख्या 44372 हो गई है। इसी तरह भोपाल में 321 मरीज पड़े और यहां कुल मरीजों की संख्या 33245 हो गई है इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में मरीजों की संख्या 50 से कम ही बढ़ी है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटों में 14 मरीजों की मौत हुई है और इस बीमारी से मरने वाले मरीजों की कुल संख्या 3314 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में 1556 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में अब तक एक लाख 94 हजार 743 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं वही एक्टिव मरीजों की संख्या 13641 है।

–आईएएनएस

 

This post was last modified on December 5, 2020 10:17 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022