मप्र में महिला हेल्पलाइन से 12 हजार महिलाओं को मिली मदद

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 28 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में भारत शासन के सहयोग से महिला हिंसा और घरेलू हिंसा के लिए महिलाओं को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से 1 मार्च, 2020 को 181 महिला हेल्पलाइन शुरू की गई थी। महिलाओं की सहायता, सूचना एवं सहयोग के लिए टोल फ्री नंबर सातों दिन 24 संचालित हैं।

महिला हेल्पलाइन के माध्यम से 1 मार्च 2020 से 21 फरवरी 2021 तक कुल 14 हजार 450 प्रकरणों में से 12 हजार 513 प्रकरणों का निराकरण किया गया। महिला हेल्पलाइन 181 में प्रतिदिन अनुमानित 60 कॉल आते हैं और एक दिन में 10 से 12 प्रकरणों पर काउंसलिंग की जाती है। इसके अतिरिक्त लगभग 350 प्रकरणों पर फॉलोअप भी लिया जाता है।

उल्लेखनीय है कि 181 हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस, अस्पताल, एंबुलेंस, जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, संरक्षण अधिकारी आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। महिला हेल्पलाइन को प्रदेश के समस्त 51 वन स्टॉप सेंटर से एकीकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त हेल्पलाइन के माध्यम से महिलाओं को शासकीय सेवाओं और योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाती है। हेल्पलाइन में अनुभवी परामर्शदाता उपलब्ध रहते हैं, जो महिलाओं को भावनात्मक सहयोग के साथ आवश्यक मार्गदर्शन देते हैं।

–आईएएनएस

एसएनपी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022