मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा कदम- मिलावटखोर के खिलाफ रासुका की पहली कार्रवाई

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल | मध्यप्रदेश में सिंथेटिक दूध और दुग्ध उत्पाद के कारोबार में लगे लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई किए जाने के सिलसिले की शुरुआत उज्जैन से हो गई है।

यहां मिलावटी घी बनाने वाले के खिलाफ रासुका की कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात दोहराई। आधिकारिक तौर पर गुरुवार को दी गई जानकारी के अनुसार, खाद्य अधिकारियों द्वारा श्रीकृष्ण उद्योग में छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें पता चला कि वहां मिलावटी घी बनाकर पैकिंग की जाती है। कलेक्टर (जिलाधिकारी) शशांक मिश्रा ने उज्जैन निवासी कीर्तिवर्धन केलकर के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम-1980 के अंतर्गत कार्रवाई किए जाने का आदेश जारी किया है।

राज्य में सिंथेटिक दूध और उसके जरिए बनाए जाने वाले उत्पादों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सरकार ने मिलावट खोरों के खिलाफ रासुका कार्रवाई करने का फैसला लिया था। उज्जैन में यह पहला मामला है, जहां इस तरह की कार्रवाई हुई है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई का संकल्प दोहराते हुए ट्वीट किया, “दूध व दूध से बने उत्पाद या अन्य सभी खाद्य पदार्थो में मिलावट की बात, ऐसा कृत्य करने वाले समाज, इंसानियत व मानवता के दुश्मन, कतई माफ करने योग्य नहीं हैं।”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “प्रदेश में दूध व दूध से बने उत्पादों के साथ-साथ अन्य खाद्य पदार्थो में मिलावट करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई सतत जारी रहेगी।”

इसके अलावा उज्जैन के कलेक्टर ने दो अन्य लोगों के खिलाफ अन्य मामलों में भी रासुका के तहत कार्रवाई की है। ये दोनों हैं थाना चिमनगंज मंडी निवासी रौनक और रोशन (दोनों के पिता मनोहरसिंह गुर्जर)। कलेक्टर ने वर्षो से लगातार सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम दुस्साहसपूर्ण मारपीट, आगजनी और जान से मारने की धमकी जैसे कृत्य करने पर रासुका की कार्रवाई की है।


MP: जोमैटो का आर्डर कैंसिल करने वाले पर पुलिस रख रही है नजर, भेजा नोटिस

This post was last modified on August 2, 2019 2:32 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022