मप्र में ठिठुरन बढ़ी

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 28 दिसंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह से चल रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन पैदा की है।

 

मौसम साफ होने से खिली धूप ठंड से राहत देने वाली रही। बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में भी गिरावट आई। राज्य में सबसे ठंडा बैतूल रहा जहां तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य में ठंड का असर बना रहेगा।

राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 7.2, ग्वालियर का 4.1 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 6.4 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.4 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 24.1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022