मप्र : मुख्यमंत्री की रेस में शिवराज आगे, आज ही ले सकते हैं शपथ (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 23 मार्च (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में भाजपा द्वारा सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। विधायकों की आज शाम छह बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में पार्टी के नए नेता का चयन होगा और उसके बाद शाम सात बजे राजभवन में शपथ ग्रहण भी हो सकता है। भाजपा के पर्यवेक्षक दिल्ली से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए विधायकों से बात कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री पद के दो बड़े दावेदार हैं। एक पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, और दूसरे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर। लेकिन चौहान बहुसंख्यक विधायकों की पसंद हैं। इसलिए चौहान के मुख्यमंत्री बनने की संभावना अधिक है।

ज्ञात हो कि कांग्रेस के 22 विधायकों के बगावत करने और सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई, और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 20 मार्च को पद से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद से राज्यपाल के कहने पर कमलनाथ कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि कोरोनावायरस के संक्रमण के चलते राज्य के लिए स्थाई सरकार की जरूरत है। इसलिए भाजपा ने शाम छह बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। सभी विधायकों को अकेले पार्टी दफ्तर आने को कहा गया है, और कोई भी विधायक समर्थकों के साथ नहीं आएगा। पार्टी हाईकमान द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक दिल्ली से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए विधायकों से संवाद करेंगे। उसके बाद ही नए नेता के नाम का ऐलान होगा।

सूत्रों का कहना है कि आज रात सात बजे ही नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हो सकता है। इसकी तैयारी राजभवन में जारी है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022