प्रज्ञा ठाकुर की रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति में नियुक्ति पर कांग्रेस ने कसा तंज

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल | भोपाल संसदीय क्षेत्र से सांसद और मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति का सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस ने गुरुवार को तंज कसा है। कांग्रेस का कहना है कि अब तो इस देश को भगवान राम भी नहीं बचा सकेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता के. के. मिश्रा ने कहा, “इसे दुर्भाग्य कहा जाएगा कि जिस सरकार के जिम्मे देश की आंतरिक सुरक्षा है, उस सुरक्षा समिति के अध्यक्ष स्वयं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हैं, उसमें सांसद के नाते एक महिला आतंकवादी प्रज्ञा सिंह को शामिल किया गया है। इससे शर्मनाम हादसा और क्या हो सकता है। एक आतंकवादी आंतरिक सुरक्षा के मामलों की समिति में शामिल हो, अब तो मैं सोचता हूं कि भगवान राम भी इस देश की रक्षा नहीं कर पाएंगे।”

कांग्रेस के एक अन्य प्रवक्ता अजय यादव का कहना है, “देश में भाजपा की सरकार बनने के बाद रक्षा मामलों में कई तरह की नाकामियां सामने आई हैं। अब इन कमियों को दूर करने के लिए बनाई गई समिति में एक महिला (प्रज्ञा सिंह), जो मारक शक्तियों की जानकार है, उसे शामिल किया जाना आश्चर्यजनक है।”


मैं नाली, शौचालय साफ कराने के लिए सांसद नहीं बनी : प्रज्ञा

This post was last modified on November 21, 2019 1:29 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022