मप्र सरकार राजनीतिक मामले वापस लेगी

Follow न्यूज्ड On  

 भोपाल, 1 जनवरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के कानून मंत्री पी.सी.शर्मा ने मंगलवार को यहां कहा कि राज्य सरकार, पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा राजनीतिक पार्टियों व दलित कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किए गए सभी ‘राजनीतिक मामले’ वापस लेगी।

  यह घोषणा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती द्वारा नई कांग्रेस सरकार को जारी की गई चेतावनी के एक दिन बाद की गई है।

मायावती ने अपनी चेतावनी में कहा था कि अगर वे (कांग्रेस) बीते साल दलित समूहों द्वारा दो अप्रैल को आहूत भारत बंद के दौरान ‘निर्दोष लोगों’ के खिलाफ दर्ज किए गए मामलों को वापस नहीं लेते हैं तो उनकी पार्टी राजस्थान व मध्य प्रदेश में सरकार से समर्थन वापस ले लेगी।

शर्मा ने कहा, “हमने (कांग्रेस) भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ने वाली किसी भी पार्टी का कोई व्यक्ति जिसे भाजपा सरकार ने जेल भेजा है.. उन राजनीतिक मामलों को वापस लिया जाएगा।”

मायावती ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा था कि अगर मध्य प्रदेश व राजस्थान की नवनिर्वाचित सरकारें त्वरित रूप से कार्रवाई नहीं करतीं हैं और भारत बंद के दौरान फंसाए गए निर्दोष लोगों पर से मामले वापस नहीं लेतीं हैं, तो बहुजन समाज पार्टी कांग्रेस सरकारों को बाहर से समर्थन देने पर पुनर्विचार कर सकती है।

बीते सप्ताह शर्मा ने संकेत दिया था कि सरकार भाजपा शासन के दौरान बीते 15 सालों के दौरान राजनीतिक व ट्रेड यूनियन नेताओं के खिलाफ लगाए गए ‘राजनीति से प्रेरित मामलों’ को वापस लेने के लिए एक प्रस्ताव का मसौदा तैयार कर रही है।

मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 114 विधायक हैं और बसपा के दो विधायक हैं।

विधानसभा में कांग्रेस के पास बहुमत के आंकड़े से दो सीटें कम हैं।

समाजवादी पार्टी का सिर्फ एक विधायक है और उसने भी सरकार को समर्थन दे रखा है। इसके अलावा चार निर्दलीय विधायक हैं।

राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 99 विधायक हैं और चुनाव पूर्व सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल का एक विधायक है।

इसके अलावा बसपा के छह विधायक व 13 निर्दलीय सदस्य हैं।

कांग्रेस ने अप्रैल 2018 में अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति अधिनियम में बदलाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया था।

यह परिवर्तन सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किया गया था, जिसे बाद में संसद में एक कानून पारित कर अमान्य कर दिया गया।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022