मुख्यमंत्री आवास से जयपुर के लिए रवाना हुए कांग्रेस विधायक

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 11 मार्च (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के विधायक भोपाल से जयपुर जाने के लिए हवाईअड्डे रवाना हो गए हैं। इन विधायकों के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रतिनिधि व राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी भी मौजूद हैं। राज्य की कमलनाथ सरकार पर घिरे संकट से निपटने की कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है, इसी क्रम में 94 विधायकों को जयपुर भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर बुधवार सुबह की पार्टी के और निर्दलीय विधायक बुधवार सुबह उनके अधिकारिक आवास पहुंचे थे। नाश्ता करने के बाद सभी विधायक तीन बसों में सवार होकर हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए। यहां से वे जयपुर जा रहे हैं।

विधायक आरिफ मसूद ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए स्वीकारा कि विधायकों को जयपुर भेजा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, जब भी जयपुर जाएंगे वे बताकर ही जाएंगे। विधायकों के साथ कांग्रेस के प्रतिनिधि के तौर पर सुधांशु त्रिपाठी मौजूद हैं।

इससे पहले भाजपा अपने 100 से अधिक विधायकों को गुरुग्राम ले जा चुकी है। विशेष विमान से मंगलवार रात को पार्टी अपने विधायकों को भोपाल से दिल्ली लेकर आई थी।

गौरतलब है कि कांग्रेस की मंगलवार रात को मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी विधायकों की मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ बैठक हुई थी। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि के तौर पर राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी भी मौजूद थे। इस बैठक में कुल 94 विधायक पहुंच थे।

पूर्व मंत्री ज्येातिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है, वहीं उनके समर्थक विधायक भी इस्तीफा दे चुके हैं और पार्टी के कई विधायक अब भी भाजपा के संपर्क में है। 19 विधायक बैंगलुरु में है तीन अन्य विधायकों ने भी इस्तीफा दिया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी भाजपा के असंतुष्ट विधायकों पर नजर रखे हुए है। दोनों ही दलों में अपने विधायकों को एक जुट रखने की चुनौती है। यही कारण है कि विधायकों को भोपाल से बाहर ले जाया जा रहा है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022