मुख्यमंत्री योगी, केशव ने की मतदान की अपील, सपा ने कसा तंज

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ , 3 नवम्बर (आईएएनएस)। कोरोनावायरस संक्रमण के दौर में उत्तर प्रदेश में सात विधानसभा सीटों पर मंगलवार को मतदान हो रहा है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ने लोगों से मतदान करने की अपील की है। समाजवादी पार्टी ने सत्ताधारी दल पर तंज कस कर जवाब देने की बात कही है।

मुख्यमंत्री ने ट्विटर के माध्यम से लिखा कि, उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हेतु मतदान प्रारंभ हो गया है। सभी सम्मानित मतदातागण कोविड से बचाव सम्बन्धी सावधानियों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अवश्य सहभागी बनें। सभी सावधानियां अपनाएं, मतदान का कर्तव्य निभाएं। लोकतंत्र जीतेगा, कोरोना हारेगा।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने लिखा कि, उपचुनाव, उत्तर प्रदेश विधानसभा (नौगावन सादत, बुलंदशहर, टूंडला, बांगरमऊ , घाटमपुर, मल्हानी, देवरिया) दिनांक-3 नवंबर 2020 वोट के लिए समय निकालें, अपनी जिम्मेदारी न टालें। कोरोना से सुरक्षा के साथ करें मतदान।

उधर समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर बिना नाम लिए सत्ताधारी दल पर निशाना साधा और लिखा कि, बेरोजगार नौजवान परेशान किसान असुरक्षित नारी शक्ति स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल मजदूर के छिने काम गरीब, मध्यमवर्ग पर महंगाई की मार ध्वस्त कानून व्यवस्था चौपट व्यापार के जिम्मेदार सत्ताधीशों को आज विधानसभा उपचुनावों के मतदान में देना है जवाब। घर से निकलें, करें मतदान।

उत्तर प्रदेश में सात विधानसभा सीट के लिए मतदान में सत्ता पर काबिज भाजपा के साथ ही सपा की साख दांव पर लगी है। भाजपा के पास सात में से छह सीटें हैं जबकि सपा के पास एक सीट है। इस चुनाव में बसपा तथा कांग्रेस भी दमदारी के साथ मैदान में है। कांग्रेस व सपा के छह-छह प्रत्याशी मैदान में हैं तो भाजपा व बसपा सातों सीट पर ताल ठोंक रही है। सपा ने बुलंदशहर सीट अपने सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल को सौंप दी है तो कांग्रेस के प्रत्याशी का टूंडला सुरक्षित सीट से नामांकन ही खारिज हो गया।

–आईएएनएस

विकेटी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022