लखनऊ, 7 सितंबर (आईएएनएस)| चांद की सतह के बेहद करीब पहुंचने के बाद लैंडर विक्रम से भले ही संपर्क टूट गया हो, लेकिन इसरो के बेहतर प्रयासों के लिए उत्तर प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने वैज्ञानिकों की सराहना की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट के जरिए इसरो के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए वैज्ञानिकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, “हमें अपने नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व है। वह लंबे समय से इस अभियान में लगे थे। उनका तथा इसरो प्रमुख के. सिवन का प्रयास रंग ला रहा है। एक सच्चा नेता अपने साथ टीम लेता है, समर्थन करता है, उनके लिए खड़ा होता है और संकट के समय टीम को प्रेरित करता है। हर भारतीय को भरोसा है कि मिशन चंद्रयान-2 जरूर सफल होगा।”
मायावती ने ट्विटर पर लिखा, “चांद पर कदम रखने के लिए चंद्रयान-2 मिशन ने समस्त भारतीय जनमानस को रोमांचित किया है। इस संबंध में भारतीय वैज्ञानिकों खासकर इसरो के वैज्ञानिकों ने अब तक जो भी सफलता प्राप्त की है, वह गर्व करने लायक है व उसकी सराहना की जानी चाहिए।
इससे आगे उन्होंने लिखा, “आगे बढ़ते रहने के लिए यह जरूरी है कि निराशा, हताशा व दुखी कतई न हों और यह भी याद रहे कि ‘गिरते हैं शहसवार मैदान-ए-जंग में, वह तिफ्ल (बच्चा) क्या गिरे जो घुटनों के बल चले’। वैज्ञानिकों को देशहित में काम करते रहने के लिए उनका हौसला बढ़ाते रहने की जरूरत है।”
इसके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा, “चंद्रयान-2 अभियान में लगे इसरो टीम में प्रत्येक पर गर्व है। असफलता यात्रा का एक हिस्सा है। उसके बिना, कोई सफलता नहीं होती। पूरा देश आपके साथ खड़ा है और आप पर भरोसा करता है।”
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…