मुलायम सिंह का स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल में भर्ती

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें यहां के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेदांता अस्पताल के निदेशक डा़ॅ राकेश कपूर ने बताया कि मुलायम सिंह यादव को तकरीबन पांच दिनों से कब्ज की समस्या थी। उन्हें बुधवार को मेदांता में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एंडोस्कोपी के जरिए उनका उपचार किया गया, जिसके बाद अब उनकी स्थिति सामान्य है। इस समय वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं। उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

उनका हाल जानने उनके छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, बेटे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा पूर्व सांसद डिंपल यादव भी अस्पताल पहुंचे।

मुलायम सिंह यादव अधिक उम्र में होने वाली बीमारियों से पीड़ित हैं। पेट संबंधी बीमारी के कारण उन्हें कुछ दिनों पहले भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

–आईएएनएस

This post was last modified on May 7, 2020 9:35 PM

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022