मुलायम सिंह को अस्पताल से मिली छुट्टी

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ , 11 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की अब तबीयत ठीक है, उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। अब वह घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

मेदांता लखनऊ के निदेशक राकेश कपूर ने बताया कि मुलायम सिंह यादव की तबीयत ठीक है और आज यानी सोमवार सुबह छह बजे उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वह अब घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। पेट में कुछ शिकायत पर रविवार को मेदांता, लखनऊ में मुलायम सिंह यादव को भर्ती कराया गया था।

रविवार को उनके पेट में तकलीफ थी। सुधार न होने पर देर शाम उन्हें यहां शहीद पथ स्थित मेदांता अस्पताल में दोबारा भर्ती किया गया। उनके साथ अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

ज्ञात हो कि शनिवार को डिस्चार्ज होने के 24 घंटे के अंदर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को दोबारा अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। वे शनिवार को डिस्चार्ज होकर घर आए थे, लेकिन रविवार को उनकी तबियत बिगड़ने लगी। इस पर उन्हें देर शाम शहीद पथ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022