अंधविश्वास के चक्कर में पत्नी को 50 दिन तक रखा भूखा, सुबह 2:45 पर करवाता था पूजा

Follow न्यूज्ड On  

हमारा देश आज भी अंधविश्वास के जाल में जकड़ा हुआ है। समाज में अभी भी अनेकों जिंदगियां इसका शिकार बन रही हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र से सामने आया है। यहां एक स्वयंभू बाबा की सलाह पर एक पति ने अपनी पत्नी को करीब 50 दिन तक कथित रूप से बहुत कम मात्रा में खाना दे कर रखा। खबरों के अनुसार स्वयंभू बाबा ने महिला के पति और ससुराल वालों से कहा कि अगर वह भूखे रहे और कुछ अनुष्ठान करे तो उन्हें ‘गुप्त खज़ाना’ मिल सकता है। फिलहाल पुलिस ने महिला के पति और स्वयं भू बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, मामला चंद्रपुर जिले के शेगांव थाने का है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि महिला ने अगस्त 2018 में शादी की थी। उन्होंने बताया कि शादी के पहले दिन से ही महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उसे एक कछुए सहित विभिन्न चीजों को लेकर अनुष्ठान और अन्य चीज़े करने के लिए मजबूर किया गया। अधिकारी ने बताया कि उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और 50 दिनों तक बहुत कम मात्रा में खाना दिया गया। उन्होंने बताया कि उस दौरान वह महिला से रोज़ाना सुबह पौने तीन बजे पूजा कराते थे और इस दौरान कोई गलती करने पर उसे पीटते भी थे।

अधिकारी ने बताया कि उसके पिता को संदेह हुआ तो वह उसके घर गए और वह उसकी दयनीय हालत देखकर स्तब्ध रह गए। इसके बाद वह महिला को अपने साथ घर ले गए जहां उसने अपनी आप बीती सुनाई।

गौरतलब है कि घटना की जानकारी मिलने पर महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने पुलिस से संपर्क किया और महिला के पति, ससुराल वालों और अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।

This post was last modified on July 12, 2019 1:22 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022