IPL 2020: नहीं चला राहुल, मंयक का बल्ला, पंजाब को मिली हार (राउंडअप)

Follow न्यूज्ड On  

IPL 2020: मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा (70 रन, 45 गेंद, 8 चौके, 3 छक्के), कीरन पोलार्ड (47 रन, 20 गेंदें, 3 चौके, चार छक्के) हार्दिक पांड्या (30 रन, 11 गेंदें) की तूफानी पारियों के दम पर 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 191 रन बनाए। 192 रनों के लक्ष्य के सामने पंजाब पूरे ओवर खेलने के बाद आठ विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी।

मुंबई द्वारा रखे गए मजबूत लक्ष्य के सामने पंजाब की शुरुआत अच्छी जा रही थी। लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल लगभग 10 की औसत से रन बना रहे थे। ट्रेंट बोल्ट, जैम्स पैटिनसन और क्रुणाल पांड्या चार ओवर तक गेंदबाजी करने के बाद विकेट नहीं दिला पाए, इसलिए रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को लगाया।

बुमराह को लाना पंजाब के लिए अशुभ साबित हुआ। बुमराह ने मयंक को बोल्ड कर मुंबई को जरूरी और बड़ी सफलता दिलाई। करुण नायर (0) का निराशाजनक प्रदशर्न जारी रहा। उन्हें क्रुणाल ने बोल्ड किया।

इन दो विकेटों के जाने के बाद पंजाब की रनगति धीमी हो गई और टीम पावरप्ले में 41 रन ही बना पाई। टीम का दारोमदार अब कप्तान राहुल (17) पर था, लेकिन पंजाब के कप्तान लेग स्पिनर राहुल चहर की गेंद पर पैडल स्वीप खेलने में चूक कर बैठे और गेंद उनके स्टम्प ले उड़ी।

ग्लैन मैक्सवेल और निकोलस पूरन दोनों क्रीज पर थे और दोनों में तेजी से रन बनाने की काबिलियत है लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने उनकी राह को मुश्किल कर दिया। रोहित ने विकेट के लिए पैटिनसन की वापसी कराई और उन्होंन पूरन (44 रन, 27 गेंद, 3 चौके और 2 छक्के) को आउट कर टीम को चौथी सफलता दिलाई।

मैक्सवेल (11) काफी कोशिश करने के बाद बल्ले पर अच्छे से गेंद नहीं ले पाए। चहर की गेंद पर उनका कैच बोल्ट ने पकड़ा। यहां से पंजाब की हार पक्की दिख रही थी।

जिम्मी नीशम (7), सरफराज (7) जल्दी पवेलियन लौट लिए। कृष्णप्पा गौतम 22 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, पंजाब ने टॉस जीतकर मुंबई को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पिछले मैच में एक ओवर में पांच छक्के खाने वाले शेल्डन कॉटरेल ने पंजाब को क्विंटन डी कॉक (0) के रूप में पहली सफलता दिलाई। सूर्यकुमार यादव (10) को मोहम्मद शमी ने रन आउट कर दिया।

पिछले मैच में तूफानी पारी खेलने वाले ईशान किशन (28) को इस मैच में पंजाब की टीम में शामिल किए गौतम ने पवेलियन की राह दिखाई। विकेट गिरने के अलावा मुंबई की रनगित भी कुछ अच्छी नहीं थी। 13.1 ओवरो में मुंबई का स्कोर 83 रन था।

मुंबई के लिए एक राहत की बात यह थी कि कप्तान रोहित और पोलार्ड दोनों क्रीज पर मौजूद थे। रोहित ने जिम्मेदारी लेते हुए टीम के स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने की ठानी और अपने शॉट्स खेलने लगे।

इस बीच उन्होंने अर्धशतक पूरा किया और फिर ज्यादा आक्रामक हो गए। शमी की गेंद पर इसी अंदाज में बड़ा शॉट खेलने गए रोहित, जिम्मी नीशाम द्वारा लपके गए।

रोहित की कमी को पोलार्ड और हार्दिक ने खलने नहीं दिया। पांड्या ने महज 11 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के मारे। पोलार्ड भी अपने चिर परिचत अंदाज में खेले।

आखिरी पांच ओवरों में मुंबई ने 89 रन पूरे किए। इन्हीं रनों के दम पर मुंबई पंजाब को मजबूत लक्ष्य देने में सफल रही।

–आईएएनएस

एकेयू/एसजीके

This post was last modified on October 2, 2020 9:06 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022