मुंबई के लिए 150 आईपीएल मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने रोहित

Follow न्यूज्ड On  

अबू धाबी, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। रोहित शर्मा रविवार को 150 आईपीएल मैच खेलने वाले मुंबई इंडियंस के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने शेख जाएद स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में मैदान पर कदम रखते ही यह मुकाम हासिल किया।

रोहित से पहले केरन पोलार्ड ने मुंबई के लिए 150 मैच खेले हैं। पोलार्ड ने भी इसी सीजन मे यह आंकड़ा छुआ था।

रोहित ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत अब खत्म हो चुकी डेक्कन चार्जस से 2008 में की थी और 2009 में उस टीम के साथ आईपीएल खिताब भी जीता था।

मुंबई के साथ वो 2011 में जुड़े। 2013 में उन्होंने टीम की कप्तानी संभाली और तब से वह टीम को चार खिताब दिला चुके हैं। मुंबई ने 2013 के अलावा, 2015, 2017, 2019 में आईपीएल ट्रॉफी उठाई।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला जा रहा मैच रोहित का कुल 195वां आईपीएल मैच है जिसमें उन्होंने 5,109 रन बनाए हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। इस सूची मे चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना (5,368) पहले और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (5,635) दूसरे स्थान पर हैं।

–आईएएनएस

एकेयू/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022