मुंबई में बाढ़ में फंसी ट्रेन में महिला को हुई प्रसव पीड़ा

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)| मुंबई के वांगनी में शनिवार के दिन बाढ़ के पानी में करीब 18 घंटे तक फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस ट्रेन में नौ महीने की एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई। महिला के घबराए परिजनों ने डी-1 बोगी से तत्काल अपील भेजकर उसे तुंरत अस्पताल में पहुंचाने की मदद मांगी।

गभर्वती महिला की पहचान रेशमा कांबले के रूप में की गई है, यह महिला प्रसव के लिए मुंबई से कोल्हापुर जा रही थी, लेकिन शुक्रवार की शाम से यह ट्रेन थाने में बाढ़ के पानी में फंसी हुई थी।

कुछ अपुष्ट रिपोर्टों में यह कहा गया है कि ट्रेन में ऐसी ही नौ और महिलाएं भी हैं जो गर्भावस्था के विभिन्न चरणों से गुजर रही हैं। ऐसे में ये महिलाएं भी काफी परेशान हैं और मदद का इंतजार कर रही हैं।

थलसेना, वायुसेना, नौसेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने चारों ओर से 3-5 फीट पानी में फंसे ट्रेन से लगभग 1,500 यात्रियों को बचाने के लिए सबसे बड़े बचाव अभियानों में से एक की शुरुआत की है।

ठाणे के संरक्षक मंत्री एकनाथ गायकवाड़ इन बचाव अभियानों का जायजा लेने के लिए बदलापुर पहुंचे और उन्होंने कहा कि रक्षा और एनडीआरएफ के अलावा आसपास के सभी शहरों, गांवों में भी यात्रियों की मदद करने के लिए अपने बचाव दल भेजे हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022