मुंबई में मानसून की पहली बारिश में 4 लोगों की मौत

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)| मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई। तेज बारिश के चलते अलग-अगल हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। अलग-अलग घटनाओं में दो और लोग घायल हो गए हैं। बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई, जिससे ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ा। इसके अलावा कई ट्रेनों और विमानों की उड़ान पर भी बारिश का असर पड़ा।

उत्तर-पश्चिम मुंबई के गोरेगांव उपनगर में एक नाबालिग लड़की सहित एक परिवार के चार लोग बिजली के तार की चपेट में आ गए जिससे दो लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि 60 वर्षीय राजेंद्र यादव और 24 वर्षीय संजय यादव की मौत हो गई है, जबकि घायल पीड़ितों में 24 वर्षीय दीपू यादव और पांच वर्षीय आशा यादव शामिल हैं।

अंधेरी में एक अन्य घटना में, एक 60 वर्षीय महिला काशीमा युदियार को आरटीओ कार्यालय के पास बिजली का झटका लग गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि ठाणे जिले के विक्रमगढ़ में तेरनपाड़ा गांव का एक आठ साल का लड़का महेन्द्र बडगा जब अपने घर के बाहर खेला था, तब उसके ऊपर बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

एक घर के बाहर दीवार गिरने से तीन व्यक्ति चंद्रकांत टोडवाले, चेतन तातेह और विजय नागर घायल हो गए, जिसमें नागर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शहर में बारिश के चलते मुंबई की जीवनरेखा मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे और मुख्य सड़कें और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर कई जगहें जलभराव की चपेट में आ गईं।

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि विमानों के संचालन में सामान्य दृश्यता से संबंधित औसतन 15 मिनट की देरी रही, जो मुख्य रूप से आने वाली सेवाओं के लिए थी, लेकिन परिचालन काफी हद तक अप्रभावित रहा।

इन दिक्कतों के बावजूद तेज गर्मी से झुलस रही मुंबई को बारिश से काफी राहत मिली और लोगों ने इसकी खुशी मनाई। इसके साथ ही शहर को पेयजल की आपूर्ति करने वाली कई झीलों को भी अच्छा पानी मिला जिससे पानी की कमी से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने के आसार हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022