मुंबई में मिली हार के बाद सोशल मीडिया को आई धोनी की याद

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)| आस्ट्रेलिया ने मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को 10 विकेट से हरा दिया और इसके बाद सोशल मीडिया को एक बार फिर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई।

 सोशल मीडिया पर कई लोगों ने टिप्पणी करते हुए कहा कि धोनी होते तो भारत का यह हश्र नहीं होता।

एक प्रशंसक ने ट्वीट करते हुए लिखा, “जब लोकेश राहुल विकेटकीपिंग करते हुए गेंद पकड़ने में विफल रहे तो दर्शक धोनी-धोनी के नारे लगा रहे थे। सच्चाई यही है कि, मोहाली हो, मुंबई हो या केरल या कोई और जगह, यह शख्स हर जगह याद किया जाता है। यह उनकी विरासत को बयां करती है।”

एक और प्रशंसक ने लिखा, “कोहली, रोहित, धवन की मौजूदगी के बाद इस जगह आपको धोनी की याद आती है।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “कोई भी धोनी की जगह नहीं ले सकता क्योंकि वह सिर्फ एक खिलाड़ी से कई ज्यादा हैं।”

एक अन्य यूजर ने धोनी को क्रिकेट का भगवान कह दिया जो आमतौर पर सचिन तेंदुलकर को कहा जाता है। प्रशंसक ने लिखा, “क्रिकेट के भगवान धोनी की कमी खल रही है, मान लीजिए।”

धोनी जुलाई 2019 के बाद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेले हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022