मुंबई में पूरी ताकत के साथ मानसून दोबारा हुआ सक्रिय

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)| एक सप्ताह कमजोर रहने के बाद मानसून दोबारा पूरी ताकत के साथ मुंबई, तटीय कोंकण और महाराष्ट्र के अन्य भागों में सक्रिय हो गया है। इससे बुधवार को यहां का सामान्य जनजीवन काफी बाधित रहा। मुंबई में रात 1 बजे के बाद से भारी बारिश जारी है, जिससे शहर के कई निचले इलाकों में, रेलवे ट्रैक पर जल जमाव होने के साथ ही लोगों को भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ रहा है।

पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे की उपनगरीय ट्रेनें भी 15-25 मिनट की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा रेंगते यातायात के कारण कार्यालय जाने वाले लोगों और छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शहर के कुछ हिस्सों और उपनगरों जैसे परेल, दादर, वडाला, कुर्ला, सायन, तिलक नगर, अंधेरी, सांताक्रूज, खार, गोरेगांव, मलाड और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण सड़कों पर भी हुए जलजमाव से ट्रैफिक बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और पैदल यात्रियों को आने जाने में भी कठिनाई हो रही है।

बृहनमुंबई नगर निगम आपदा नियंत्रण के अनुसार, आज आधी रात से सुबह 7 बजे तक शहर में 171.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं उपनगरों में 58.2 मिलीमीटर बारिश हुई है।

आईएमडी ने अगले दो दिनों में मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में रुक-रुक कर बौछारें पड़ने के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022