मुंबई पुलिस को सलमान ने हैंड सैनिटाइजर दान किए

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। कोरोनावायरस महामारी के बीच मेगास्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपना समर्थन दिया है और इस बार अभिनेता मुंबई के फ्रंटलाइन योद्धाओं के लिए आगे आए हैं। सुपरस्टार ने हाल ही में अपना एक पर्सनल केअर ब्रांड ‘फ्रेश’ लॉन्च किया था।

आज के समय में साफ-सफाई को और अधिक बड़े पैमाने पर अपनाने की आवश्यकता है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए सलमान की ओर से उदारतापूर्वक उनके ब्रांड ‘फ्रेश’ के हैंड सैनिटाइजर्स मुंबई पुलिस विभाग को दान में दिए गए हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सलमान के इस सराहनीय कदम के लिए उन्हें धन्यवाद कहा है। उन्होंने लिखा है, “हमारी मुंबई पुलिस को हैंड सैनिटाइजर की एक लाख बोतलें उपलब्ध कराने के लिए आपका धन्यवाद सलमान।”

उनकी सराहना करते हुए युवा सेना के सदस्य राहुल कनल ने ट्वीट किया, “हमारे फ्रंटलाइन वॉरियर्स के लिए आगे आने के लिए सलमान भाई आपका धन्यवाद। सीएमओ महाराष्ट्र, आदित्य ठाकरे जी, मुंबई पुलिस, सीपी मुंबई पुलिस आप सभी को इस काम के लिए धन्यवाद..हमारे पुलिस विभाग में सभी फ्रंटलाइन वारियर्स को फ्रेश सैनिटाइजर वितरित किए जाएंगे।”

सलमान खान के इस नेक पहल से उनके प्रशंसक काफी खुश हैं।

एक ने लिखा, “मेगास्टार सलमान खान ने कोरोनावायरस के चलते लगाए गए इस लॉकडाउन के बीच मुंबई में पुलिस कर्मियों को बड़ी मात्रा में 1,00,000 (1 लाख) फ्रेश सैनिटाइजर की बोतलें दान में दीं। हैशटैगलवयूभाईजान।”

किसी और ने लिखा, “सलमान खान का दिल सोने का है और इसी के चलते वह हमारे देश के सबसे चहेते सुपरस्टार हैं। आपको सलाम। ईश्वर आप पर अपनी दुआ बनाए रखें। हमेशा की तरह आपको प्यार।”

सलमान इन दिनों अपने पनवेल फार्महाउस में हैं, लेकिन जरूरत के इस समय में उन्होंने मुंबई पुलिस तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करने और उनकी सहायता करने का प्रयास किया है, जो शहर के लोगों के लिए पूरी सावधानी से काम कर रहे हैं।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022