नदी के अंदर मुंह से मछली पकड़ लेता है ये शख्स, बचा चुका है कई जान, लोग बोले- ‘ये तो Krrish है…’

Follow न्यूज्ड On  

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मेरापुर गांव के मछुआरा सुघर निषाद के करतब को देख आस-पास के लोग हैरान हैं। वह नदी में कूदकर सिर्फ दोनों हाथों में ही नहीं, बल्कि मुंह में दबाकर भी जिंदा मछली पकड़ लेते हैं। यह हुनर उनकी जिंदगी में रोटी कमाने का जरिया है।

बड़े-बड़े मछुआरे नदी में जाल डालकर भी जब मछलियों को पकड़ पाने में नाकाम साबित होते हैं। ऐसी स्थिति में भी सुघर पानी के अंदर जाकर एक बार में तीन मछलियां तक अपने दोनों हाथों और मुंह से पकड़ कर ले आते हैं।

सुघर ने आईएएनएस से विशेष बातचीत में बताया कि यह कला उसने अपने पिता शिवप्रसाद से सीखी है। उनके यहां मछली बेचने का ही काम होता है।

सुघर ने कहा, “बचपन में जब पिता नदी में मछली पकड़ने जाते थे तो मुझे ले जाते थे। वह भी नदी में हाथों से मछली पकड़ते थे। उनकी यह कला मैंने बड़े ध्यान से सीखी है। ज्यादा पैसे न होने के कारण सुघर ने महज कक्षा पांच तक ही पढ़ाई की है।”

सुघर ने बताया, “यह कोई जादू नहीं है। इसमें सिर्फ ध्यान देना पड़ता है। पानी में देर तक सांस रोके हुए मछली के पीछे जाना पड़ता है। उसके बाद मछली खुद अपने आप पकड़ में आ जाती है। उन्होंने बताया कि मछली पकड़ने के लिए पानी के अंदर मछली की तरह ही चलना पड़ता है।”

निषाद ने बताया कि मछली के ऊपर हाथ रखते ही वह रुक जाती है। इस क्रिया-कलाप के दौरान मछलियों ने सुघर को कभी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।

सुघर ने बताया कि वह नहाते समय ही हाथ और मुंह से मछली पकड़ते हैं। यह उनका शौक है। वह लोगों के कहने पर उनकी पसंद की मछलियां भी नदी से निकाल देते हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी रोजी-रोटी का यही जरिया है। वह रोज 10 से 15 किलो तक मछलियां पकड़ते हैं, जिससे हजार-दो हजार की कमाई हो जाती है। परिवार बड़ा है, इसीलिए वह ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने की कोशिश करते हैं। तैराकी और गोताखोरी की इस अनोखी प्रतिभा के कारण यमुना नदी में जब कभी कोई डूब जाता है तो प्रशासन के अधिकारी इस युवक की मदद लेते हैं। सुघर कई लोगों की जान बचा चुके हैं।

सुघर के इस अदांज को देखकर लोग बॉलीवुड सुपर स्टार ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष’ के किरदार कृष्णा से उनकी तुलना करने लगे हैं। लोग बड़े गौर से उसके हुनर को देखने नदी पर जाते हैं। 24 वर्षीय सुघर की इस प्रतिभा की तारीफ करते हुए लोग उसे ‘बुंदेलखंड का फिशरमैन’ उपाधि देने लगे हैं।


UP: जब मेडिकल कॉलेज के लिए घोड़ी से उतरकर धरने पर बैठ गया दूल्हा!

This post was last modified on December 5, 2019 2:30 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022