मुस्लिम लीग के वायरस से संक्रमित हुई कांग्रेस : योगी

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 5 अप्रैल (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस पर करारा हमला किया है। उन्होंने मुस्लिम लीग को एक वायरस बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इससे संक्रमित हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये जीत गए तो पूरे देश में वायरस फैल जाएगा।

 

योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर लिखा, “मुस्लिम लीग एक वायरस है। एक ऐसा वायरस जिससे कोई संक्रमित हो गया तो वो बच नहीं सकता और आज तो मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ही इससे संक्रमित हो चुका है। सोचिए अगर ये जीत गए तो क्या होगा? ये वायरस पूरे देश में फैल जाएगा।”

उन्होंने आगे लिखा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मंगल पांडे के साथ पूरा देश अंग्रेजों के खिलाफ मिल कर लड़ा था, फिर ये मुस्लिम लीग का वायरस आया और ऐसा फैला कि पूरे देश का ही बंटवारा हो गया। आज फिर वही खतरा मंडरा रहा है। हरे झंडे फिर से लहरा रहे हैं। कांग्रेस मुस्लिम लीग वायरस से संक्रमित है, सावधान रहिए।

गौरतलब है कि केरल की वायनाड सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पर्चा भरने के बाद राहुल ने रोड शो के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया। इसी बीच कांग्रेस की सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने अपना झंडा फहराया। पार्टी के हरे झंडे को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022