म्यांमार में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 48 हुई

Follow न्यूज्ड On  

यांगून, 11 अगस्त (आईएएनएस)| म्यांमार के एक शहर में भूस्खलन से कई घरों के ध्वस्त हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। आपातकालीन टीमें रविवार को भी मलवों में फंसे जिंदा लोगों को निकालने के लिए प्रयास कर रहे थे। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को मोन राज्य के पाउंग शहर में घटित हुई।

अग्निशमन विभाग ने कहा कि 48 शव बरामद किए जा चुके हैं और लापता लोगों की तलाश के लिए तलाशी एव बचाव अभियान जारी है।

मलवे में फंसे लोगों को निकालने के लिए दर्जनों बुल्डोजरों और अन्य भारी मशीनों को लगाया गया है।

पूरे अभियान को केंद्रीय मंत्री की निगरानी में देखा जा रहा है।

इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में नजदीकी गांव के लोग बाहर की दुनिया से कट गए हैं, और वे मदद का इंतजार कर रहे हैं। ऊपर से आए मलबे ने रास्तों को बंद कर दिया है।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारी मानसूनी बारिश के कारण देशभर में लगभग 38,000 लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षिथ स्थानों की ओर जाना पड़ा है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022