नागपुर वनडे LIVE: वनडे क्रिकेट में विराट कोहली का 40वां शतक, 250 पर सिमटी टीम इंडिया

Follow न्यूज्ड On  

नागपुर| ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हैदराबाद में खेले गए पहले मैच को जीतते हुए भारत ने 1-0 की बढ़त ले ली है। यहां भारत अपनी बढ़त को दोगुना करना चाहेगा। ऑस्ट्रेलिया भी वापसी की पूरी कोशिश करेगी।

कप्तान विराट कोहली ने सर्वाधिक 116 रन बनाए। यह उनका 40वां शतक है। उन्होंने 120 गेंद की पारी में 10 चौके लगाए। विजय शंकर ने 46 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने चार विकेट लिए।

Live Updates:

पहला विकेट (0.6 ओवर): रोहित शर्मा के रुप में भारत को पहला झटका लगा। वे पहले ओवर की आखिरी गेंद पर कमिंस का शिकार बने। रोहित का कैच थर्ड मैन पर एडम जम्पा ने लिया।

दूसरा विकेट (8.3 ओवर): रोहित के बाद मैदान पर आए कोहली ने दूसरे ओपनर धवन के साथ टीम की पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर मैक्सवेल ने धवन को एलबीडब्ल्यू कर दिया। धवन ने 29 गेंद की पारी में 21 रन बनाए। उन्होंने चार चौके लगाए।

तीसरा विकेट (16.6 ओवर): धवन के बाद क्रीज पर आए अंबाती रायडू ने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। रायडू को नाथन लियोन ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। रायडू ने 32 गेंद पर 18 रन बनाए।

चौथा विकेट (28.5 ओवर) :  29वें ओवर में भारत को चौथा झटका लगा। विजय शंकर 46 रन बनाकर रन आउट हो गए। जम्पा की गेंद पर कोहली ने सामने की ओर खेला। गेंद जम्पा की उंगलियों को छूकर विकेट से लग गई। उस दौरान शंकर क्रीज से बाहर थे। शंकर और कोहली ने चौथे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की।

पांचवां विकेट (32.2 ओवर) : केदार जाधव 12 रन बनाकर आउट।

छठा विकेट (32.3 ओवर) : भारत को लगा छठा झटका। एमएस धोनी पहली ही गेंद पर बिना खता खोले आउट।  धोनी घरेलू मैदान पर 9 साल बाद शून्य पर आउट हुए। पिछली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 2010 में विशाखापट्टनम पर बिना खाता खोले आउट हुए थे।

वनडे क्रिकेट में विराट कोहली का 40वां शतक

विराट कोहली का इस साल यह दूसरा वनडे शतक है। इससे पहले उन्होंने 15 जनवरी को एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 104 रन की पारी खेली थी। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7वीं बार शतकीय पारी खेली। कोहली ने 40 शतक के लिए 216 पारियां खेलीं। वहीं, सचिन तेंदुलकर 355 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे थे।

सातवां विकेट (45.5 ओवर) :   कमिंस ने रविंद्र जडेजा को 46वें ओवर में आउट कर भारत को 7वां झटका दिया। जडेजा ने 40 गेंद पर 21 रन बनाए। उन्होंने कोहली के साथ सातवें विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की।

आठवां विकेट (47.1 ओवर) : कोहली ने वनडे में 40वां शतक लगाया। वे 116 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 120 गेंद की पारी में 10 चौके लगाए।

नौवां विकेट (47.5ओवर) : कुलदीप यादव 3 रन बनाकर आउट। पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हुए।

दसवां विकेट (48.2 ओवर) : जसप्रीत बुमराह खाता खोले बगैर आउट। कुल्टर नाइल की गेंद पर बोल्ड हुए। 250 पर सिमटी टीम इंडिया की पारी

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्कस स्टोइनिस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लैन मैक्सवेल, शॉन मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, एडम जाम्पा, नाथन लॉयन।

भारत की नजर 500वीं जीत पर

टीम इंडिया ने अब तक 962 वनडे खेले हैं। इनमें से उसने 499 जीते हैं। ऐसे में नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर होने वाले इस मैच में उसकी नजर ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपनी 500वीं जीत हासिल करने पर होगी। वनडे में अब तक सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई टीम ही 500 या उससे ज्यादा मैच जीत पाई है। उसने अब 923 वनडे में से 558 में जीत हासिल की है।

This post was last modified on March 5, 2019 5:04 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022