नागरिक सुरक्षा सुदृढ़ करने की जरूरत : राजनाथ

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)| केद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को नागरिक सुरक्षा में आमूल बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आपदा और शांति दोनों समय में संगठन को अधिक प्रभावकारी बनाने के लिए नागरिक सुरक्षा में आमूल बदलाव लाने की जरूरत है।

नागरिक सुरक्षा और गृह रक्षक (होम गार्ड) स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, “नागरिक सुरक्षा संगठन की उपयोगिता के बारे में कोई संदेह नहीं है, क्योंकि इसने प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के समय अनेक बार राष्ट्र की सेवा की है।”

उन्होंने कहा, “लेकिन बदलते दौर में इस संगठन में युवाओं को अवसर प्रदान करके वार्डन स्तर पर नेतृत्व की भूमिका उपलब्ध कराए जाने की जरूरत हैं।”

सिंह ने कहा “इस नागरिक सुरक्षा बल को प्रतिक्रियाशील भूमिका के साथ-साथ सक्रिय भूमिका भी निभानी चाहिए। कारगिल युद्ध के बाद इस संगठन की स्थिति सुधारने के लिए मंत्रियों के समूह और अन्य समितियों द्वारा की गई सिफारिशों को संगठन की स्थिति सुधारते समय ध्यान में रखा जाए।”

उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा का अधिकतम उपयोग करने के तरीकों का परीक्षण करने की जरूरत है। सिंह का सुझाव है कि प्रतिबद्ध वार्डनों की नियुक्ति, समर्पित प्रशिक्षण संस्थानों की स्थापना और संगठन को वित्तीय मामले में मजबूत बनाने का विश्लेषण किया जा सकता है।

सिंह ने गृह मंत्रालय, राज्य पुलिस, एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस और गृह रक्षक विभाग के अधिकारियों से नागरिक सुरक्षा और गृह रक्षक के स्वयं सेवकों की भूमिका और जिम्मेदारियों की जांच करने और उनका अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए कहा।

उन्होंने देश में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड स्थापना दिवस और पदक वितरण समारोह आयोजित करने के लिए इस संगठन के महानिदेशक संजय कुमार की प्रशंसा की।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022