नागरिकता विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन से इंफाल में जनजीवन प्रभावित

Follow न्यूज्ड On  

इंफाल, 11 फरवरी (आईएएनएस)| मणिपुर की राजधानी इंफाल में सोमवार को नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन से जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। इससे पहले रविवार को महिला विक्रेताओं और पुलिस के बीच झड़प में आठ लोग घायल हो गए थे। रविवार को इंफाल के इमा कैथेल (मदर्स मार्केट) को महिला विक्रेताओं द्वारा घेरने पर उन्हें खदेड़ने आई पुलिस और महिला विक्रेताओं के बीच हुई झड़प में छह महिलाएं और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे थे।

घायलों को अस्पताल भेजने के बाद शाम को प्रदर्शनकारी फिर मौके पर पहुंच गए थे।

नागरिकता विधेयक को वापस लेने की मांग करने वाले विभिन्न संगठनों द्वारा रविवार को कराई गई हड़ताल के बाद राजधानी में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

इंफाल के चार महिला बाजारों के दुकानदार मंगलवार तक हड़ताल पर हैं।

सैकड़ों महिला दुकानदार मुख्य बाजार में ही सोए हुई हैं। उन्होंने विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखने की प्रतिज्ञा ली है। विधेयक में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के छह अल्पसंख्यक समुदायों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है।

आलोचकों के अनुसार, अगर ऐसा हो जाता है तो पूर्वोत्तर बाहरी लोगों से भर जाएगा।

सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने टायर और लकड़ी जलाकर सड़कों को अवरुद्ध कर दिया। यहां तक कि मीडियाकर्मियों और अस्पतालों को भी नहीं बख्शा गया। दूध और अन्य जरूरी वस्तुओं को ले जाने वाले ट्रकों को रोक दिया गया।

सरकारी कार्यालयों, बैंकों और शिक्षण संस्थानों में बहुत कम उपस्थिति रही। सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिस्ठान बंद हैं।

मुख्यमंत्री एन. विरेन सिंह गृहमंत्री राजनाथ सिंह से स्थिति पर चर्चा के लिए रविवार शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

इस बीच सरकार ने समाचार पत्रों में एक विज्ञापन प्रकाशित कराया है, जिसमें दावा किया गया है कि मणिपुर में मुस्लिम आबादी 1931 के 23,864 से 2011 में 2,39,836 हो गई है। मुस्लिम आबादी में प्रति दशक 25.61 की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन में अन्य समुदायों की आबादी का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022