नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति शगारी का निधन

Follow न्यूज्ड On  

अबुजा, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)| नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति शेहू शगारी का शुक्रवार को यहां राजधानी अबुजा में निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे।

न्यूज एजेंसी ऑफ नाइजीरिया के अनुसार, नाइजीरिया के द्वितीय गणतंत्र (1979-1983) के राष्ट्रपति का यहां नेशनल हॉस्पिटल अबुजा में निधन हो गया। वे यहां किसी बीमारी का इलाज करा रहे थे।

25 फरवरी 1925 को सोकोतो में जन्मे पूर्व नेता ने 1951 में राजनीति में आने से पहले शिक्षक के तौर पर काम किया था।

वे 1954 में फेडरल हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए चुने गए।

उन्होंने 1958 से 1975 तक सात बार संघीय मंत्री और संघीय आयुक्त के तौर पर अपनी सेवाएं दीं। 1979 में वे राष्ट्रपति के तौर पर चुने गए।

वर्तमान राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी ने शगारी का तख्तापलट कर दिया था। बुहारी तब सैन्य प्रमुख थे।

बुहारी ने पूर्व राष्ट्रपति के निधन को एक देशभक्त की विदाई बताया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022