सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स ने कही यह बात

Follow न्यूज्ड On  

 मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जिन्होंने पिछले साल खुद के अस्थमा से पीड़ित होने का खुलासा किया था, वह एक तस्वीर में अपने परिवार के साथ एक नाव में स्मोकिंग का आनंद लेती नजर आईं और सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा व अमेरिकी पॉप-गायक और उनके पति निक जोनास सिगार के कश लगाते नजर आ रहे हैं, वहीं प्रियंका सिगरेट का कश लगाती दिख रही हैं।

ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रियंका को ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ा, जिन्होंने बीते साल अपने अस्थमा के बारे में लोगों को बताया था कि किस तरह अस्थमा भी उन्हें करियर की ऊंचाईयों को पाने से नहीं रोक सका।

एक यूजर ने ट्वीट किया, “कितनी प्यारी बात – प्रियंका चोपड़ा दिवाली पर विकसित हुए अपने अस्थमा को ठीक करने की कोशिश करती हुई।”

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “प्रिय भारतीय कृपया दिवाली पर पटाखे न फोड़ें क्योंकि प्रियंका चोपड़ा को अस्थमा है।”

एक अन्य व्यक्ति ने उनके रोल मॉडल होने पर ही सवाल उठा दिया। उसने लिखा, “शुक्रिया प्रियंका स्मोकिंग को बढ़ावा देने के लिए। आज की पीढ़ी को आप जैसे रोल मॉडल की जरूरत है।”

This post was last modified on July 22, 2019 10:18 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022