नायडू ने भोगी अलाव में आंध्र सरकार के आदेश की प्रतियां जलाई

Follow न्यूज्ड On  

अमरावती, 13 जनवरी (आईएएनएस) संक्रांति पर्व को एक राजनीतिक रंग देते हुए, तेदेपा प्रमुख नारा चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश सरकार के आदेशों की कुछ प्रतियां भोगी अलाव में जला दीं।

तेलुगू देशम पार्टी के एक बयान के अनुसार, नायडू ने कृष्णा जिले के परिताला में भोगी कार्यक्रम में भाग लिया। लोगों ने जगन मोहन रेड्डी सरकार के जनविरोधी, किसान विरोधी आदेश की प्रतियां जलाई। नायडू ने भी उनका साथ दिया।

भोगी पर पुरानी लकड़ी को जलाने की प्रथा है।

आयोजन में बड़ी संख्या में तेदेपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। नायडू का वहां कुछ पुजारियों ने स्वागत किया।

नायडू ने दावा किया कि चक्रवात, भारी बारिश और बाढ़ के बाद किसानों को नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार ने उन्हें राहत प्रदान नहीं की।

–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022