National Tourism Day 2021: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, जाने महत्व और योगदान

Follow न्यूज्ड On  

National Tourism Day 2021: हमारा देश भारत अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों (Tourist places)  के कारण समूचे विश्व में अपना विशेष स्थान रखता है। देश में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (National Tourism Day) मनाया जाता है। यह दिन देश की अर्थव्यवस्था के लिए पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य रखता है।

भारत प्राकृतिक, सांस्कृतिक, विरासत, खेल, ग्रामीण, चिकित्सा, शैक्षिक, व्यापार, क्रूज और पर्यावरण पर्यटन के रूप में पर्यटन प्रदान करता है।

National Tourism Day का  उद्देश्य

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस को पर्यटन के महत्व और इसके राजनीतिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और वित्तीय मूल्य पर वैश्विक समुदाय के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।

भारत में पर्यटन

पर्यटन मंत्रालय देश में पर्यटन के विकास के लिए राष्ट्रीय नीतियों को बढ़ावा देता है। यह केंद्रीय, राज्य और सार्वजनिक क्षेत्र की एजेंसियों का समन्वय करता है। पहली बार, 1948 में, केंद्र सरकार ने भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक पर्यटन समिति का गठन किया।
2019 की फिक्की-यस बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि पर्यटन उद्योग ने वर्ष 2018 में $ 247.3 बिलियन का उत्पादन किया। इसने देश के सकल घरेलू उत्पाद का 9.2% योगदान दिया है। पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों का कहना है कि 7.7% से अधिक भारतीय कर्मचारी पर्यटन उद्योग में काम करते हैं।

जीडीपी में पर्टयन का योगदान

पर्यटन भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ावे में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। साल 2015 में भारत में जीडीपी के लिए ट्रैवल और टूरिज्म इंडस्ट्री ने कुल 124.8 बिलियन डॉलर का योगदान दिया था। साल 2018 में 9.2 फीसदी जीडीपी में योगदान था। जिसे देश को 16.91 लाख करोड़ का फायदा हुआ था। 8.1 फीसदी रोजगार पर्यटन से मिल रहा है।

फ्रांस और स्पेन से भी बड़ा लक्ष्य

साल 2023 तक पर्यटन से राजस्व का लक्ष्य 100 अरब डॉलर करने का रखा गया है। यह फ्रांस और स्पेन की तुलना में अधिक है। 2017 में भारत में 1.4 करोड़ विदेशी पर्यटक आए थे, जबकि 2014 में यही आंकड़ा 76.8 लाख था। इस लिहाज से भारत में पर्यटन के मोर्चे पर 14 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई, जो वैश्विक औसत 6.8 प्रतिशत और एशियाई औसत 5.7 प्रतिशत से काफी अधिक है।

ई-वीजा शुल्क को कम करना, हिमालय की चोटियों को पर्यटकों के लिए खोलना, टूरिस्ट प्लेसों पर विदेशी भाषाओं में संकेत, एएसआई की साइटों को रोशन करना और भारत की संस्कृति को विदेशों में बढ़ावा देना, ये भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की ओर से इस साल किए उठाए गए ऐसे सकारात्मक कदम हैं, जिनकी बदौलत साल 2020 तक देश में वैश्विक पर्यटकों की संख्या दो करोड़ा के पार पहुंच सकती है।

This post was last modified on January 24, 2021 4:43 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022