नौसेना प्रमुख ने गुजरात में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने गुरुवार को नए साल की पूर्व संध्या पर गुजरात के ओखा में भारतीय नौसेना के अग्रिम नौसैन्य प्रतिष्ठान (फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस) आईएनएस द्वारका का दौरा किया और क्षेत्र के संचालन और सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा की।

एडमिरल सिंह को वरिष्ठ नौसैन्य अधिकारियों ने गुजरात, दमन और दीव नौसैन्य क्षेत्रों से संबंधित सभी समुद्री अभियानों तथा सुरक्षा पहलुओं के बारे में जानकारी दी।

भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि सिंह ने संबंधित क्षेत्रों में तटीय निगरानी का भी जायजा लिया और ओखा नौसैन्य प्रतिष्ठान तथा इकाइयों में तैनात कर्मियों से बात की।

नौसेना ने कहा कि प्रतिष्ठान द्वारा किए गए गुणवत्तापूर्ण कार्य की सराहना करते हुए सिंह ने कर्मियों को आईएनएस द्वारका के स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश करने के बीच अच्छा कार्य करते रहने के लिए प्रेरित भी किया।

नौसेना प्रमुख ने गुजरात, दमन और दीव क्षेत्र के सभी कर्मियों और उनके परिजनों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

–आईएएनएस

एकेके/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022