Navratri 2020: कब है अष्टमी, नवमी और दशमी? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Follow न्यूज्ड On  

इस साल की शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर 2020 से शुरू हुई थी। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। लेकिन इस बार दुर्गा अष्टमी (Maha Ashtami), महानवमी (Maha Navami) और दशहरा (Dussehra) की तिथियों को लेकर लोगों के भीतर काफी कन्फयूजन है।

हिंदी पंचांग की तिथियां और अंग्रेजी कैलेंडर की तारीखों एक जैसी नहीं होतीं। ऐसे में यह तिथि 24 घंटे से कम या ज्यादा हो सकती हैं। नवरात्रि की महाष्टमी, महानवमी और दशहरा (विजयादशमी) की तारीखों को परेशान बिल्कुल न हों। यहा जानें क्या है सही तारीख

अष्टमी तिथि

इस वर्ष अष्टमी तिथि 23 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 57 मिनट से शुरू हो जाएगी और अगले दिन यानी 24 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। ऐसे में अष्टमी व्रत 23 अक्टूबर को ही रखा जाएगा। इस दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है।

महानवमी तिथि

इस वर्ष महानवमी 24 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर, अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। महानवमी का व्रत 24 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।

कन्या भोज

मान्यताओं के अनुसार तो नवरात्रि के किसी भी दिन कन्या भोज करना शुभ माना जाता है। हालांकि अष्टमी और नवमी के कन्या भोज कराना बेहद उत्तम माना गया है।

दशहरा तिथि

दशमी तिथि 25 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 41 मिनट से आरंभ हो रही है, यह 26 अक्टूबर को सुबह 9 बजे तक रहेगी। ऐसे में इस साल दशहरा 25 अक्टूबर को मनाया जाना है।

मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन-

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो मां दुर्गा की मूर्ति का विर्सजन 26 अक्टूबर को होगा। 26 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 29 मिनट से सुबह 8 बजकर 43 मिनट के बीच मूर्ति विसर्जन करना शुभ माना जा रहा है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022