चैत्र नवरात्रि :  पहले दिन इस विधि से करें मां शैलपुत्री की पूजा, होगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण

Follow न्यूज्ड On  

मां शक्ति की अराधना का महापर्व चैत्र नवरात्र का प्रारंभ कल से हो रही है। नवरात्र के पहले दिन हिमालय की बेटी मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है। कलश स्थापना के बाद मां का आह्वाहन किया जाता है। तत्पश्चात मां शैलपुत्री और अन्य देवी-देवताओं की पूजा होती है। आइए आज हम आपको बताते हैं मां शैलपुत्री की आराधना का महत्व।

शैलपुत्री का अर्थ

शब्द ‘शिला’ का अर्थ है चट्टान या पहाड़ (Rock or Mountain) और दूसरी आधी ‘पुत्री’ का अर्थ है ‘बेटी’ ।  शैलपुत्री को करोड़ों सूर्यों और चन्द्रमाओं की तरह कहा जाता है. वह एक बैल (नंदी) पर सवार होती है और अपने हाथों में त्रिशूल और कमल धारण करती है। वह अपने माथे पर एक चांद पहनती है।

सुख और समृद्धि की होती है प्राप्ति

हिंदु मान्यता में इसका विशेष महत्व है। नवरात्रि में शैलपुत्री पूजन का बेहद अधिक महत्‍व है। हिंदु मान्यता के मुताबिक मां शैलपुत्री की पूजा करने से मूलाधार चक्र जाग्रत हो जाता है। जो भी भक्‍त सच्ची श्रद्धा भाव से मां शैलपुत्री  का पूजन करता है। उसे सुख और सिद्धि की प्राप्‍ति होती है।

मां शैलपुत्री  से जुड़ी कथा

पौराणिक कथाओं के मुताबिक एक बार प्रजापति दक्ष ने एक बहुत बड़ा यज्ञ का आयोजन किया। उन्होंने इस दौरान सभी देवताओं को अपना-अपना यज्ञ-भाग प्राप्त करने के लिए निमंत्रित किया। लेकिन उन्होंने भगवान शंकरजी को इस यज्ञ में निमंत्रित नहीं भेजा। जब सती ने सुना कि उनके पिता एक विशाल यज्ञ का अनुष्ठान कर रहे हैं, इसके बाद उनका मन व्याकुल हो उठा। उन्होंने अपनी यह इच्छा शंकरजी को बताई। सब बातों पर विचार करने के बाद उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रजापति दक्ष किसी वजह से हमसे नाराज हैं। उन्होंने अपने यज्ञ में सारे देवताओं को निमंत्रित भेजा। उनके यज्ञ-भाग भी उन्हें समर्पित किए हैं। लेकिन उन्होंने हमें नहीं बुलाया। इस बारे में कोई सूचना तक नहीं भेजी। ऐसी स्थिति में तुम्हारा वहां जाना ठीक नहीं होगा।

भगवान शंकरजी के समझाने का खास असर सती पर नहीं हुआ। अपने पिता का यज्ञ देखने औऱ अपनी माता और बहनों से मिलने की उनकी उनकी इच्छा कम नहीं हुई। जब भगवान शंकरजी ने देखा कि उनके समझान के बाद भी सती पर इस बात का कोई असर नहीं हो रहा है तो उन्होंने उन्हें वहां जाने की इजाजात दे दी। जब सती अपने पिता के घर पहुंचीं और उन्होंने वहां देखा कि कोई भी उनसे आदर और प्रेम के साथ बात नहीं कर रहा है। सभी लोग मुंह फेरे हुए हैं। केवल उनकी माता ने ही उन्हें प्यार से गले लगाया। उन्होंने देखा कि बहनों की बातों में व्यंग्य और उपहास अधिक था।

अपने घरवालों के इस बर्ताव को देखकर उन्हें बहुत ठेस पहुंची। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी देखा कि वहां चतुर्दिक भगवान शंकरजी के प्रति तिरस्कार का भाव भरा हुआ है। साथ ही दक्ष ने उनके प्रति कुछ अपमानजनक वचन भी कहे। यह सब देखकर सती बेहद गुस्से में आ गईं। उन्होंने सोचा भगवान शंकरजी की बात न मान, यहां आकर गलती कर दी है। यह सब वह बर्दाश नहीं कर सकीं और वे अपने पति भगवान शंकर के इस अपमान को सह न पाईं। उन्होंने अपने उस रूप को तत्क्षण वहीं योगाग्नि द्वारा जलाकर भस्म कर दिया। जब भगवान शंकर को यह पता चला उन्होंने अपने गणों को भेजकर दक्ष के उस यज्ञ का पूर्णतः विध्वंस करा दिया। फिर सती ने अगले जन्म में शैलराज हिमालय की पुत्री के रूप में जन्म लिया और वह शैलपुत्री कहलाईं।

जानें क्यों होती है मां शैलपुत्री का पूजा

पौराणिक कथाओं के मुताबिक देवी मां शैलपुत्री चंद्रमा पर शासन करती हैं और अपने भक्तों को हर तरह का सौभाग्य प्रदान करती हैं। आदिशक्ति का यह रूप कुंडली में चंद्रमा के पुरुष प्रभाव को दूर करता है। शैलपुत्री के अन्य नाम हेमवती और पार्वती हैं। यह मां दुर्गा का सबसे महत्वपूर्ण रूप है और इसलिए नवरात्रि के पहले दिन पूजा की जाती है।

माता की पूजन विधि

मां शैलपुत्री को श्वेत रंग अति प्रिय है। इसलिए उन्हें सफ़ेद पुष्प और कपड़ा चढ़ाएं।

मां शैलपुत्री की अराधना के लिए मंत्र

वन्दे वांछितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्‌।

वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्‌॥

मां शैलपुत्री की आराधना करते वक्त साधक को सभी पावन नदियों, दसों दिशाओं और तीर्थस्थलों का आह्वाहन करना चाहिए। इस दौरान घर में कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर भागती है।

मां शैलपुत्री हैं शक्ति का प्रतीक

मां शैलपुत्री को जीवन में ठहराव और मजबूती का प्रतीक माना जाता है। यदि महिलाएं मां शैलपुत्री की आराधना करती हैं तो उन्हें मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

This post was last modified on April 5, 2019 11:54 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022