नड्डा ने राष्ट्रीय टीम के साथ-साथ प्रदेश की टीमों के लिए मांगे सुझाव

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी में अब जल्द ही नई टीम का गठन होने वाला है। जे.पी. नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली चुनाव की वजह से अभी तक इस दिशा में काम रुका हुआ था, लेकिन अब संगठन में कुछ अहम बदलाव होंगे।

  खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक संगठन में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने राज्यों से भी सुझाव मांगे हैं।

इस बार राष्ट्रीय टीम में राज्यों को भी विशेष भूमिका दी जा रही है। जे. पी. नड्डा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय टीम में सभी को बराबर अधिकार देने की बात कही जा रही है। इसके लिए केंद्रीय लीडरशिप की तरफ से राज्यो को चिट्ठी भेजी गई है, जिसमें कहा गया है राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महांमत्री जल्द से जल्द कार्यकर्ताओं का नाम भेजें।

भाजपा मुख्यालय से प्रदेश को भेजे गए सर्कुलर में कहा गया है कि लोगों के नाम प्रदेश की तरफ से केंद्रीय कार्यालय को जल्द भेजे जाएं। इसके तहत हर राज्य से 10 सामान्य वर्ग, पांच युवाओं, पांच महिलाओं, पांच अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कार्यकर्ताओं की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजनी है। सभी राज्यों से नाम आने के बाद केंद्रीय टीम उनमें से लोगों को चुनेंगी और उनकी भाजपा के संगठन में नियुक्ति की जाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी प्रदेशों से प्रदेश स्तर के संभावित पदाधिकारियों, प्रदेश मोर्चा के संभावित अध्यक्ष और प्रदेश की कोर कमेटी की संभावित सूची अविलंब मंगवाई है ताकि उसको अंतिम रूप दिया जा सके और जल्द से जल्द प्रदेश स्तर की टीम तैयार हो सके।

इससे पहले मंडल और जिला स्तर के पदों को भरने के लिए प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री को निर्देश दिया जा चुका है।

जल्द ही प्रदेश स्तर पर संगठन की नियुक्ति को नड्डा की तरफ से अंतिम रूप दिया जाएगा। इस प्रकिया के बाद कुछ नए और कुछ पुराने चेहरों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर नई टीम का गठन किया जाएगा।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022