नदी अधिकार यात्रा निकाल कांग्रेस लड़ेगी निषादों के हक की लड़ाई : प्रियंका

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ , 23 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में बसवार गांव के नाविकों की नाव टूटने को लेकर काफी रोष व्यक्त किया है। उन्होंने निषादों के हक को लेकर नदी अधिकार यात्रा निकालने का ऐलान किया है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर पुलिस ज्यादती के शिकार हुए प्रयागराज के बसवार गांव के नाविकों को संयुक्त रूप से 10 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। साथ ही निषादों के लिए जल्द ही नदी अधिकार यात्रा भी निकाले जाने का ऐलान कर दिया है। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने बालू खनन के लिए निषादराज कोऑपरेटिव सोसायटी के गठन की मांग भी की है।

दरअसल, 11 फरवरी को कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज के अरैल घाट में संगम में स्नान किया था। उन्हें संगम तक पहुंचाने वाले निषाद समाज के नाविक ने उनसे पुलिस ज्यादती की बात बताकर बसवार आने का निमंत्रण दिया था। 21 फरवरी को प्रियंका गांधी खुद बसवार पहुंच कर पीड़ित निषाद समाज के लोगों से मुलाकात की थी। आज मंगलवार को प्रियंका गांधी नें निषाद समाज के समर्थन में ट्वीट कर उन्हें आर्थिक मदद के साथ ही नदी अधिकार यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया।

नदी के असली दावेदार एवं रक्षक निषाद समुदाय के लोग हैं। बंसवार, प्रयागराज में यूपी पुलिस के उत्पीड़न के विरुद्घ और निषाद समाज के अधिकारों के लिए हम लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी जिन निषाद परिवारों की नाव तोड़ी गई है, सबको संयुक्त रूप से 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद करेगी, कांग्रेसजन निषाद समुदाय के अधिकारों के लिए नदी अधिकार यात्रा निकालेंगी। नदी के संसाधनों पर प्राथमिक हक निषादों का हो इस विचार के साथ बालू खनन के लिए निषादराज कोऑपरेटिव सोसायटी के गठन की मांग करते हैं। सरकार बालू माफिया और बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा किए जा रहे अवैध खनन की जांच करे एवं श्वेत पत्र जारी कर बताए कि कहां पर किन-किन नदियों में खनन किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि प्रियंका गांधी मिशन 2022 को लेकर कांग्रेस संगठन को लगातार मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं। इसी कारण वह नये कृषि कानूनों का खुला विरोध और किसानों के समर्थन में लगातार पश्चिमी यूपी में पंचायतें कर रही हैं। तो वहीं दूसरी ओर उसकी नगाहें पूर्वाचल पर भी टिकी हैं। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अब पश्चिमी यूपी के साथ ही पूर्वाचल के निषादों को भी साधने की कवायद में जुट गई है।

–आईएएनएस

विकेटी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022