नए नौसेना प्रमुख की नियुक्ति को अदालत में चुनौती

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली | अगले नौसेना प्रमुख के तौर पर वाइस एडमिरल करमबीर सिंह की नियुक्ति को अदालत में चुनौती दी गई है।

नौसेना प्रमुख के तौर पर उनकी नियुक्ति को चुनौती देने वाली वाइस एडमिरल बिमल वर्मा की याचिका पर आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल में सुनवाई होगी।

नौसेना प्रमुख बनाए जाने के क्रम में एडमिरल वर्मा सबसे वरिष्ठ हैं, लेकिन सरकार ने करमबीर सिंह को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है।

अंडमान एवं निकोबार कमान के प्रमुख एडमिरल वर्मा ने अदालत से उनकी वरीयता का अतिक्रमण किए जाने का कारण जानने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है।

नौसेना के पूर्वी कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल करमबीर सिंह 31 मई को नए नौसेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करेंगे। वर्तमान नौसेना प्रमुख सुनील लांबा 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि सेना प्रमुख की नियुक्ति में मोदी सरकार ने वरीयताक्रम की उपेक्षा की है। इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बक्शी और पी. एम. हाफिज की वरीयता की उपेक्षा करके बिपिन रावत को थलसेना प्रमुख बनाया गया था।

पूर्व नौसेना प्रमुख निर्मल वर्मा के भाई बिमल वर्मा उस समय वार रूम में तैनात थे, जबकि 2005 में सूचना लीक का विवाद पैदा हुआ था।

This post was last modified on April 9, 2019 9:53 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022