नए साल के मौके पर भी दिल्ली में कड़ाके की ठंड

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ना जारी है। यहां सोमवार का दिन पिछले 119 साल में दिसंबर महीने का सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया। सफदरजंग में सोमवार को अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को इस रिकॉर्ड तोड़ ठंड के बाद मंगलवार को भी स्थिति कुछ ऐसी ही बनी रही। आज के दिन सुबह आठ बजे का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि कोहरे के बावजूद सूरज की हल्की किरणों के साथ दृश्यता सोमवार की सुबह से बेहतर रही।

देश की राजधानी में वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला, हालांकि, सबसे प्रदूषित क्षेत्र माना जाने वाला आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 372 दर्ज किया गया।

इससे पहले सोमवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा था, “सफदरगंज ऑब्जर्वेटरी में पिछले 118 सालों में (1901 से) सबसे कम अधिकतम तापमान 28 दिसंबर 1997 को 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह अगले तीन घंटों में आज (सोमवार) टूट सकता है।”

सोमवार को दिन के अंत तक, सन 1901 के बाद से दिल्ली में सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, इस दौरान अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि नए साल में भी शीतलहर व कड़ाके की ठंड के बने रहने की संभावना है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022