India-China clash: भारत-चीन सीमा विवाद को हल करने के लिए वार्ता जारी रहेगी: रक्षा मंत्रालय

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। सीमा विवाद को सुलझाने के लिए पूर्वी लद्दाख के चुशूल में भारत और चीन के बीच सैन्य वार्ता भले ही बेनतीजा रही और गतिरोध में समाप्त हो गई, लेकिन दोनों देशों ने शांतिपूर्ण समझौता करने के लिए बातचीत जारी रखने पर सहमति व्यक्त की है। रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने रविवार को यह बात कही।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों देशों ने सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से बातचीत और कम्युनिकेशन जारी रखने और चर्चा को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है। अन्य मुद्दों के निपटारे पर जोर दिया है ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में दोनों के संयुक्त प्रयास से शांति बनी रहे।

मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा से सेना को हटाने को लेकर का एक स्पष्ट, गहन और रचनात्मक विचारों का आदान-प्रदान किया।

मंत्रालय ने आगे कहा कि दोनों देश के नेताओं के बीच जो सहमति बनी है, उसको ईमानदारी से लागू किया जाएगा, जिसमें सैनिकों को संयम बरतने और गलतफहमी से बचना सुनिश्चित करना शामिल है।

मंत्रालय ने कहा, वे जल्द ही बैठक के एक और दौर के लिए सहमत हुए।

चूंकि वार्ता बेनतीजा रही, इसलिए क्षेत्र में तैनात दोनों देशों के सैनिक कड़कड़ाती ठंड में शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान में रहने को मजबूर होंगे।

दोनों देशों के बीच 8वीं कोर की कमांडर-स्तरीय वार्ता शुक्रवार सुबह 9.30 बजे शुरू हुई और शाम 7 बजे समाप्त हुई। यह पहली बार था कि लेफ्टिनेंट जनरल पी.जी.के. मेनन ने भारतीय सैन्य प्रतिनिधियों का नेतृत्व किया था।

भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) क्षेत्र में सात महीने से लंबा गतिरोध बना हुआ है। कई स्तरों के संवाद के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली है और गतिरोध जारी है।

–आईएएनएस

वीएवी-एसकेपी

This post was last modified on November 8, 2020 12:27 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022