नेपाल में सर्दियों में पहली बार के2 पर पहुंचकर पर्वतारोहियों ने रचा इतिहास

Follow न्यूज्ड On  

काठमांडू, 17 जनवरी (आईएएनएस)। नेपाली पर्वतारोहियों ने सर्दियों के मौसम में पहली बार दुनिया के दूसरे सबसे ऊंचे पर्वत शिखर के2 पर पहुंचकर इतिहास रच दिया है। इस अभियान को अयोजित करने वाली कंपनी ने यह जानकारी दी।

सेवन समिट ट्रेक्स कंपनी ने शनिवार शाम ट्वीट कर कहा, हमने यह कर दिखाया, यकीन कीजिए हमने इसे किया – शिखर तक की यात्रा पहले कभी नहीं की गई। काराकोरम का सेवेज माउंटेन को सबसे खतरनाक मौसम में सदिर्यो में फतह किया गया। नेपाली पर्वतारोही आखिरकार पर्वत शिखर के2 (छोगोरी 8,611 मी) पर स्थानीय समयानुसार, दोपहर 5 बजे पहुंचे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ से बात करते हुए, पाकिस्तान के अल्पाइन क्लब के सेकट्रेरी जनरल करार हैदरी ने कहा कि 10 सदस्यीय नेपाली टीम सर्दियों में 8,611 मीटर लंबी शिखर पर पहुंचने वाली पहली टीम है।

उन्होंने कहा कि पांच महिलाओं सहित कुल 48 पर्वतारोही 29 दिसंबर, 2020 को अभियान को अंजाम देने के लिए पहाड़ के बेस कैंप पर पहुंचे, जिनमें से पांच घायल हो गए और कई अन्य लोग चोटी पर बहुत खराब मौसम के कारण वापस लौट आए।

के2 चीन-पाकिस्तान सीमा पर उत्तरी पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र और चीन के शिंजियांग के टैक्सकोर्गन ताजिक ऑटोनोमस काउंटी में दफदर टाउनशिप के बीच स्थित है।

–आईएएनएस

वीएवी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022