नेपाली पर्वतारोही ने 23वीं बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की

Follow न्यूज्ड On  

काठमांडू, 15 मई (आईएएनएस)| एक नेपाली शेरपा पर्वतारोही ने बुधवार को 23वीं बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की। ऐसा कर उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत के शिखर तक सर्वाधिक बार पहुंचने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।

हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सेवेन समिट ट्रेक्स के कंपनी अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने इस बात की जानकारी दी है कि सोलुखुंबु जिले के थमे गांव के रहने वाले 49 वर्षीय कामी रीता शेरपा ने बुधवार की सुबह सात बजकर पचास मिनट पर एवरेस्ट की चोटी पर सफलतापूर्वक पहुंचकर संसार की छत पर सबसे अधिक बार पहुंचने के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

कामी रीता ने 16 मई, 2018 को एवरेस्ट की चोटी पर 22वीं बार पहुंचकर इतिहास रचा था।

बेस कैंप के अधिकारियों के अनुसार, कामी रीता ने मंगलवार की रात को शिविर चार से इस अभियान की शुरुआत की और बुधवार की सुबह वह पर्वत की चोटी तक सफलतापूर्वक पहुंचने में एक बार फिर से कामयाब हो गए।

कामी रीता आठ हजार मीटर से अधिक ऊंचाई की अधिकांश पर्वत चोटियों की चढ़ाई कर चुके हैं जिनमें के2, छो-ओयू, ल्होत्से और अन्नपूर्णा जैसी कई पर्वत चोटियां शामिल हैं।

मिंगमा शेरपा ने हिमालयन टाइम्स से कहा, “अब पर्वतारोही सुरक्षित तरीके से निचले शिविरों की ओर जा रहे हैं।”

कामी रीता ने इस विशालकाय चोटी की पहली चढ़ाई साल 1994 में की थी और तब वह 24 साल के थे। उनकी योजना कम से कम 25 बार शिखर तक पहुंचने की है

उन्होंने अप्रैल में अपने अभियान में जाने से पहले एफे न्यूज को बताया था, “मेरा लक्ष्य 25वीं बार एवरेस्ट की चढ़ाई का है या उससे भी अधिक बार।”

साल 2019 में इस चढ़ाई की आधिकारिक रूप से शुरुआत आठ नेपाली गाइड के साथ मंगलवार को हुई। ये सभी अत्यन्त कुशल पर्वतारोही हैं जो अन्य पर्वतारोहियों के लिए 8,848 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचने के लिए मार्ग तैयार करते हैं।

इस बार करीब 1,000 पर्वतारोही इस प्रयास में भाग लेंगे जिनमें से 378 पर्वतारोहियों को इस कार्य के लिए भुगतान भी किया जाएगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022