नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह भाजपा में शामिल, लड़ सकतीं हैं बिहार विस चुनाव

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर(आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार की बांका सीट से पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह ने रविवार को भाजपा का दामना थाम लिया। माना जा रहा है कि श्रेयसी भाजपा के टिकट पर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकतीं हैं।

श्रेयसी सिंह नेशनल शूटर हैं।

भाजपा के केंद्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने श्रेयसी सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा में ज्वाइनिंग के समय उनकी मां और बांका की पूर्व सांसद पुतुल सिंह भी मौजूद रहीं।

शूटर श्रेयसी सिंह ने 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। ग्लासगो में हुए 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में भी उन्होंने रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया था।

भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि श्रेयसी सिंह बिहार की पहली बेटी हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड मिला। बिहार की जनता की सेवा करने के लिए उन्होंने भाजपा से जुड़ने का फैसला लिया है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हैं।

बता दें कि बिहार में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह के निधन के बाद उनकी पत्नी पुतुल सिंह बांका लोकसभा सीट से 2010 में उपचुनाव जीतकर सीट सांसद बनीं थीं। हालांकि, 2014 का लोकसभा चुनाव पुतुल सिंह हार गईं थीं।

वहीं 2019 में बांका सीट जदयू के खाते में चले जाने के कारण बीजेपी से नाराज होकर पुतुल सिंह ने निर्दल चुनाव लड़ा था। जिस पर पार्टी ने पुतुल सिंह को निष्कासित कर दिया था। अब जाकर उनकी बेटी श्रेयसी सिंह ने भाजपा की राजनीति में उतरने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। मां पुतुल सिंह के चुनाव लड़ने के दौरान श्रेयसी उनके लिए कैंपेनिंग करतीं थीं।

–आईएएनएस

एनएनएम/जेएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022