नेताजी की 125 वीं जयंती मनाने के लिए गठित कमेटी में पीएम मोदी के साथ मनमोहन और ममता भी शामिल

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को शानदार तरीके से मनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। इस कमेटी में विपक्ष के कई बड़े नेताओं के साथ फिल्मी और खेल की दुनिया के सितारों को भी जगह मिली है।

कमेटी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एचडी देवगौड़ा और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का नाम प्रमुख तौर पर शामिल है। फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का भी नाम कमेटी में है।

यह उच्च स्तरीय समिति 23 जनवरी से प्रारंभ होने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के एक वर्षीय स्मरणोत्सव गतिविधियों पर निर्णय लेगी। समिति के सदस्यों में प्रतिष्ठित नागरिक, इतिहासकार, लेखक, विशेषज्ञ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पारिवारिक सदस्य और साथ ही आजाद हिंद फौज से जुड़े प्रतिष्ठित गणमान्य शामिल हैं। यह समिति दिल्ली, कोलकाता और नेताजी एवं आजाद हिंद फौज से जुड़े अन्य स्थानों, भारत के साथ-साथ विदेशों में भी संचालित होने वाली स्मरणोत्सव गतिविधियों का मार्गदर्शन करेगी।

इस कमेटी में मोदी सरकार के कई बड़े मंत्रियों को भी रखा गया है। जिसमें गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह पटेल, बाबुल सुप्रियो, देबाश्री चौधरी प्रमुख रूप से शामिल हैं।

–आईएएनएस

एनएनएम/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022