International Men’s Health Week 2019: क्या स्वप्नदोष एक बीमारी है? जानें इसके बारे में सबकुछ

Follow न्यूज्ड On  

इस सप्ताह दुनिया भर में ‘अंतर्राष्ट्रीय पुरुष स्वास्थ्य सप्ताह (International Men’s Health Week) के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष 10 जून से 16 जून तक चलने वाले इस सप्ताह में, पुरुषों के स्वास्थ्य और उनकी भलाई से जुड़ी एक्टिविटीज होंगी, ताकि दुनिया भर में इसके प्रति जागरूकता फैलाई जा सके। इस साल इंटरनेशनल मेंस हेल्थ वीक 2019 का थीम ‘पुरुषों के स्वास्थ्य मामले’ (Men’s Health Matters) है और इसका स्लोगन ‘मेक द टाइम, टेक द टाइम’ (Make the Time. Take the Time) है।

इस इंटरनेशनल मेंस हेल्थ वीक, हम आपको बता रहे है पुरुषों से जुड़े कुछ स्वास्थ्य संबंधी विषयों के बारे में। इन्हीं में से एक बड़ा मुद्दा स्‍वप्‍नदोष (Nightfall) है। पुरुषों में यह किशोरावस्था या युवावस्‍था में होती है। वैसे तो यह एक नेचुरल प्रक्रिया होती है, लेकिन बार- बार ऐसा होना एक समस्या बन सकती है। ऐसी स्तिथि में जरूरी है कि डॉक्टर्स की सलाह ली जाए।

कई युवा इससे अनजान रहते हैं, और समस्या होने पर जानकारी न होने के कारण ध्यान नहीं देते हैं। आइये हम आपको बताते हैं स्वप्नदोष क्या है और इसके कारण क्या होते हैं।

क्या है स्वप्नदोष?

स्वप्नदोष एक सामान्य प्रक्रिया होती है, जिसमें युवकों में सोने के दौरान फॉल हो जाता है। इसे स्‍वप्‍नदोष इसलिए कहा जाता है क्‍योंकि यह सपने देखते हुए यह उत्‍सर्जित होता है। किशोरावस्था से युवावस्था के युवकों में यौन रूचि, अश्लील विचार, अश्लील किताबो के पढ़ने से या ऐसी कोई फिल्म देखने से उत्तेजित हो जाते हैं और ऐसे में दिन या रात में सोते समय स्वप्नदोष हो जाता है।

किस उम्र में होता है स्वप्नदोष?

स्वप्नदोष की यह प्रक्रिया 16 साल से लेकर 30 साल तक के पुरुषों में ज्यादा होती है। इसी उम्र में शरीर की यौन इच्छा ज्यादा होती है उम्र बढ़ने के साथ स्वप्नदोष कम होता जाता है।

क्यों होता है स्वप्नदोष?

बढ़ती उम्र के पुरुषों में स्वप्नदोष होने का मुख्य कारण उनके मन में अश्लील विचार, अश्लील किताबों का पढ़ना, अश्लील फिल्म देखना है ।इसी वजह से रात में मन में खयाल आते हैं और स्वप्नदोष हो जाता है।

किन्हें होता है स्वप्नदोष?

स्वप्नदोष सभी पुरुषों को नहीं होता है। यह उन्हीं लोगों को होता है, जो सदैव सेक्स के बारे में सोचते रहते हैं यौन इच्छाओं को बढ़ाने के लिए जो लोग अश्लील विचार, अश्लील किताबों का पढ़ना, अश्लील फिल्म देखते हैं, उन्हें ही यह होता है।

स्वप्नदोष: एक बीमारी या नहीं?

यह सबसे बड़ा सवाल है कि स्वप्नदोष एक बीमारी है या नहीं आज के दौर में स्वप्नदोष बढ़ता जा रहा है। अधिकतर युवाओं में नींद की अवस्था में ही उनका वीर्य स्त्राव हो जाता है। हालांकि यह एक नेचुरल प्रोसेस है और इसमें कोई खराबी नहीं है। स्वप्नदोष होने का मतलब यह बिलकुल नहीं होता कि उस व्यक्ति के शरीर में कोई समस्या है। इस से शरीर और सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता। हालांकि बार- बार ऐसा होने पर उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

स्वप्नदोष होने पर क्या करें?

जैसा कि बताया गया स्वप्नदोष होने का मुख्य कारण अश्लील चीजों में ज्यादा रुचि रखना है। यह एक मानसिक समस्या होती है, जिससे बचने के लिए विचारों में बदलाव करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा कुछ और तरीकों से भी इसे दूर किया जा सकता है, जैसे कि ज्यादा गर्म पानी से न नहाएं, संभव हो तो ठंडे पानी से ही नहाएं। अपने मन में हमेशा अच्छे ख्याल रखें और अश्लील विचारों को मन से निकाल दें।

स्‍वप्‍नदोष से बचाव जरूरी?

यह एक नेचुरल प्रोसेस है और इसका सेहत पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। इसलिए यह चिंता का विषय नहीं है, लेकिन अपनी मानसिकता को बदल कर इसे रोकना चाहिए। अगर आपको ज्यादा स्वप्नदोष हो तो अपने डॉक्टर को दिखाएं।

क्या लड़कियों को भी स्वप्नदोष होता है?

साधारण मान्यता यह है कि सिर्फ लड़कों को स्वप्न दोष होता है, लेकिन बता दें कि लड़कियों को भी स्वप्नदोष होता है। हालांकि महिलाओं में जननांग अंदर की ओर विकसित होने के कारण, उनमें इसका ज्यादा पता नहीं चलता। लड़कियों को स्वप्नदोष तब होता है, जब वे तीव्र यौन अहसास से गुजरती हैं। लड़कियों में ऐसा होने के अन्य कारण भी हैं, जैसे कि सोते वक्त जननांग या उसके आसपास दबाव पडने, घर्षण आदि।

This post was last modified on June 15, 2019 6:11 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022