निर्भीक होकर करें मतदान : हेमंत सोरेन

Follow न्यूज्ड On  

रांची, 30 नवंबर (आईएएनएस)| झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत छह जिलों की 13 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान जारी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत ने ट्वीट किया, “साथियों, आज पहले चरण के मतदाताओं को अपना और झारखण्ड का भाग्य बनाने का अवसर मिला है। इसलिए निर्भीक हो मतदान करें, अवश्य करें।”

हेमंत दुमका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रथम चरण में चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डाल्टनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

इस चरण में लातेहार, लोहरदगा, चतरा, गुमला, मनिका, पांकी और डाल्टनगंज नक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं। सभी सीटों पर भारी सुरक्षा के बीच अपराह्न् तीन बजे तक मतदान होंगे।

पहले चरण में 13 सीटों पर 189 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन सीटों पर 37,83,055 मतदाता हैं।

भवनाथपुर विधानसभा सीट पर 28 उम्मीदवार हैं, जो पहले चरण में किसी सीट पर सबसे ज्यादा हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022