निर्भया मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की जज हुईं बेहोश

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)| निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में चार दोषियों को अलग-अलग फांसी देने की केंद्र सरकार की याचिका पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर. बनुमथी शुक्रवार को अदालत कक्ष में बेहोश हो गईं।

  न्यायमूर्ति बनुमथी के बेहोश होने पर अदालत परिसर में अफरातफरी मच गई। बनुमथी न्यायाधीश की कुर्सी पर सहज प्रतीत हो रही थीं, मगर वह अचानक बेहोश हो गईं।

मामले में आरोपियों का प्रतिनिधित्व कर रहीं महिला वकील मदद के लिए चिल्लाईं और महिला सुरक्षा कर्मचारियों से न्यायाधीश की मदद करने को कहा। कुछ देर बाद न्यायाधीश बनुमथी को होश आ गया और उन्हें सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा न्यायाधीशों के चैंबर में ले जाया गया।

बाद में उन्हें व्हीलचेयर पर अदालत परिसर की इन-हाउस डिस्पेंसरी में ले जाया गया।

इसके बाद न्यायमूर्ति ए.एस. बोपन्ना ने उठते हुए कहा कि इस मामले पर आदेश चैंबर में दिया जाएगा। न्यायमूर्ति बनुमथी तीन न्यायाधीशों वाली पीठ की अध्यक्षता कर रही थीं। पीठ के अन्य न्यायाधीशों में न्यायाधीश अशोक भूषण व बोपन्ना शामिल थे।

पता चला है कि न्यायाधीश बनुमथी को तेज बुखार था। उन्होंने दवा ली। तेज दवा का उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022