ई-सिगरेट बैन पर वित्तमंत्री व किरण शॉ के बीच छिड़ा ट्विटर वार

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली | केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने के अपने फैसले का बचाव किया। बायोकॉन की प्रमुख किरण मजूमदार-शॉ ने प्रतिबंध लगाने के उनके अधिकार पर सवाल उठाया था। एक ट्वीट के जरिए किरण ने सवाल उठाते हुए कहा था कि ई-सिगरेट पर लगाए गए प्रतिबंध पर का सूचना केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के बजाय वित्तमंत्री निर्मला की ओर से क्यों दी गई।

किरण ने ट्वीट किया, “वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाए जाने का ऐलान किया। क्या ये घोषणा स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से नहीं की जानी चाहिए थी? गुटखा पर प्रतिबंध लगाए जाने पर क्या विचार है? वित्त मंत्रालय के बारे में क्या कहा जाए, जो अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए कुछ उपायों की घोषणा कर रहा है?”

इसके बाद निर्मला ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कई ट्वीट किए।

वित्तमंत्री ने ट्वीट किया, “किरण जी, कुछ चीजें हैं। कैबिनेट के निर्णयों के बारे में जानकारी देने के लिए प्रेस कांफ्रेंस की गई थी। मैंने शुरुआत में ही कहा था कि इस मुद्दे पर मंत्रिसमूह की अध्यक्ष होने के नाते मैं वहां थी। डॉ. हर्षवर्धन एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए देश से बाहर हैं।”

निर्मला ने कहा कि उनके साथ सूचना-प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी थे। इसके अलावा अधिक जानकारी देने के लिए स्वास्थ्य सचिव भी वहां मौजूद थीं। वित्तमंत्री ने किरण से कहा कि ये सभी प्रोटोकॉल का हिस्सा है, जिसका पालन सरकार की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया जाता है।

विकास को बढ़ावा देने के लिए राजकोषीय उपायों की कमी पर भी किरण शॉ ने वित्तमंत्री की भी आलोचना की थी।

इसका जवाब देते हुए निर्मला ने लिखा, “आप देख सकती हैं वित्तमंत्री के रूप में मैं काम कर रही हूं और नियमित रूप से उन उपायों के बारे में बोल रही हूं जो हम अर्थव्यवस्था के मामलों में ला रहे हैं।”

-IANS

This post was last modified on September 19, 2019 6:22 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022