निरंकारी मैदान में किसानों ने बनाए चूल्हे, तवे पर सिक रहीं रोटियां

Follow न्यूज्ड On  

बुराड़ी, 28 नवंबर (आईएएनएस)। कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर अपना डेरा बनाया हुआ है। हालांकि पंजाब से दिल्ली आए कुछ संगठन बुराड़ी के निरंकारी मैदान में पहुंच चुके हैं, वहीं किसानों ने अपने खाने पीने की व्यवस्था भी कर रखी है। किसानों ने जमीन पर गढ्ढे खोद चूल्हे बना रखे हैं,ि जसपर सब्जियां बन रही हैं। वहीं तवा लगाकर रोटियां भी सेकी जा रही हैं, ताकि किसानो के साथ आए उनके साथियों को परेशानी न हो।

दरअसल किसानों को बुराड़ी के निरंकारी मैदान पर प्रदर्शन की अनुमति दे दी गई है। जहां उनके ठहरने और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।

दिल्ली टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर किसान अभी भी बॉर्डर पर जमे हुए है। हालांकि कुछ किसान रात भर में मैदान में भी आ चुके हैं। विभिन्न किसान संगठन इस वक्त बुराड़ी के निरंकारी मैदान में मौजूद है और अपने गाड़ियों और ट्रैक्टरों में किसान सोए हुए हैं। करीब 6 महीने का राशन भी किसान साथ लेकर आए हुए हैं।

पंजाब से भारतीय किसान यूनियन राजेवाल बैनर तले आए जसवीर सिंह ने आईएएनएस को बताया, 6 महीने का राशन लेकर आए हैं। चाहे हमें कितना भी वक्त बैठा रहना पड़े, अगर उसके बाद भी नहीं मानते तो हम पंजाब से आने वाले खाने की सभी चीजों को बंद कर देंगे। हम पैदा करते हैं तो हम दिल्ली में भेजने से रोक भी सकते हैं।

निरंकारी मैदान पर किसानों के लिए बेसिक आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं सुबह से कई एनजीओ भी किसानों की मदद करने के लिए उतरे हुए हैं।

–आईएएनएस

एमएसके/वीएवी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022