निशानेबाजी को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल करने के लिए रिजिजू ने लिखा पत्र

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 4 सितम्बर (आईएएनएस)| केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने निशानेबाजी को 2022 में होने वाले बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल करने के लिए इंग्लैंड की सांसद निकी मोर्गन को पत्र लिखा है। रिजिजू ने इंग्लैंड की संस्कृति, मीडिया और खेल मंत्री मोर्गन को लिखे पत्र में उनसे इसमें व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने जून में फैसला किया था कि बर्मिघम में 2022 में होने वाले खेलों में निशानेबाजी को जगह नहीं दी जाएगी। सीजीएफ के इस फैसले के बाद भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी दी थी।

खेल मंत्री ने मंगलवार को लिखे पत्र में कहा कि सीजीएफ का राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी को न शामिल करने का फैसला इस आधार पर लिया गया है कि निशानेबाजी कभी अनिवार्य खेल रहा ही नहीं है और यहां निशानेबाजी को आयोजित कराने के लिए कोई जगह नहीं है।

रिजिजू ने कहा, “दुर्भाग्य से, वर्तमान में राष्ट्रमंडल खेलों की कार्यकारी परिषद और राष्ट्रमंडल खेलों की कार्यकारी समितियों में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं है। इसलिए वह 2022 बमिर्ंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेाबजी को शामिल करने के मामले को आगे नहीं बढ़ा सका।”

उन्होंने कहा, “जैसा कि आपको मालूम है कि 53 देशों वाले इस राष्ट्रमंडल में करीब 2.4 अरब की आबादी वाले देश शामिल हैं और भारत अकेले इसका आधा हिस्सा है। भारत हमेशा से राष्ट्रमंडल का समर्थक रहा है और आगे भी रहेगा।”

खेल मंत्री ने साथ ही कहा, “भारतीय निशानेबाजों में गहरी दिलचस्पी लेते हैं। अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ ने बमिर्ंघम में निशानेबाजी को शामिल करने की लागत को साझा करने की पेशकश की है। मैं निशानेबाजी को 2022 बमिर्ंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल करने के लिए आपसे व्यक्तिगत हस्तक्षेप का अनुरोध करता हूं।”

इससे पहले, सीजीएफ की अध्यक्ष लुइस मार्टिन ने जगह का हवाला देते हुए कहा था कि 2022 बमिर्ंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल नहीं किया जाएगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022