नीतीश बने रहेंगे मुख्यमंत्री, भाजपा-जदयू एक-दूसरे के सहयोगी भी : डॉ़ जायसवाल

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 11 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष डॉ़ संजय जायसवाल विधानसभाा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम सहयोगी हैं और बिहार को मिलकर आगे बढ़ाना है।

पटना में बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए जायसवाल ने 19 लाख लोगों के रोजगार देने के वादे के सवाल पर कहा कि यह चुनौती है, लेकिन हम सभी वादों को पूरा करेंगे और लोगों को उसका हिसाब देंगे।

उन्होंने कहा कि राजग का अब तक का काल बिहार में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में निकल गया है। यहां औद्योगिकीरण के लिए आधारभूत संरचना तैयार है, अब इससे आगे बढ़ना है।

भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ राजग की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं को दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार बिहार में राजग सरकार के मुखिया बने रहेंगे और कहा कि भाजपा और जदयू के बीच सीटों की संख्या में अंतर से राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत में आत्मनिर्भर बिहार का ज्यादा हिस्सा मिले इसकी चिंता संगठन भी करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

–आईएएनएस

एमएनपी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022